सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर, आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा, जमकर हो रही फायरिंग

2 मिनट पढ़ें
Jammu Kashmir Encounter

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर, आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा, जमकर हो रही फायरिंग

Advertisement

Jammu Kashmir Terrorists Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्म-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर विशेष खुफिया जानकारी मिली थी. इसी के आधार पर किश्तवाड़ के चटरू में सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच संपर्क स्थापित हो गया है. दोनों तरफ से कुछ राउंड गोलियां चली हैं.

जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके में निगरानी तेज कर दी है, जिसके बाद से बीते कुछ सप्ताह में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है. हाल ही में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कश्मीर के कुलगाम इलाके में मुठभेड़ हुई थी. इसके बाद कठुआ जिले में भी मुठभेड़ हुई. बीते सप्ताह कुलगाम में करीब 10 घंटे तक चली गोलीबारी में द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कुख्यात आतंकी आकिब अहमद शेरगुजरी समेत दो आतंकी मारे गए थे. इस दौरान एएसपी रैंक के एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे.

जम्मू कश्मीर में चुनाव के दौरान बढ़ी आतंकी गतिविधि 
वहीं दूसरी मुठभेड़ कठुआ जिले के बिलावर इलाके में हुई थी, जिसमें तीन आतंकियों के सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. इस एनकाउंटर के दौरान एक कांस्टेबल की शहीद हो गए थे, वहीं एक एएसाई समेत कुल 3 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इस दौरान 2 आतंकी छुप गए थे, जिनकी तलाश की जा रही थी. इस मुठभेड़ में खास बात ये थी, कि बिलावर में जिस जगह पर आतंकियों से मुठभेड़ हुई वहां से 20 किलोमीटर दूर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाधी वाड्रा की जनसभा होनी थी. फिलहाल आतंकी खतरों को देखते हुए उनके चापर को लैंड करने की अनुमित नहीं दी गई.

Advertisement

पीएम मोदी की रैली से पहले ढरे हुए आतंकी
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की जनसभा के दौरान भी आतंकी नजर आए थे. इस दौरान पुलिस ने जमकर घेराबंदी की थी. बीते शनिवार को आतंकियों ने सुरक्षा बलों को अपनी तरफ आते देख ग्रेनेड फेंक दिया था. इसके बाद अंधाधुंध गोलियां चलाई. इनमें से चार सैन्यकर्मी घायल हो गए थे. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *