सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

समझ में ही नहीं आता सत्ता में है या विपक्ष में आम आदमी पार्टी : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

अपना एजेंडा बताने की बजाय आतिशी लगी हैं अरविंद केजरीवाल का गुणगान करने में : विनोद जायस

Advertisement

समझ में ही नहीं आता सत्ता में है या विपक्ष में आम आदमी पार्टी : विनोद जायस

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी पिछले एक दशक से दिल्ली की सत्ता में है और अब तो पिछले कई साल दिल्ली नगर निगम में भी इनका साम्राज्य है | इनकी इस पार्टी के आचरण को देखते हुए यह एहसास ही नहीं होता कि ये सत्ताधारी दल के लोग है | सत्ता में होने के बावजूद ये धरने प्रदर्शन करते रहते हैं तो ऐसा लगता है यी अभी भी खुद को विपश में समझते हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का |

विनोद जायस कहते हैं आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की राजनीति के स्वरुप को ही बदलकर रख दिया है। सत्ता में होने के बावजूद पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल सरकार और इनके मंत्री, विधायक अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए खुद ही विपक्ष की भांति सड़क से सदन तक नारेबाजी, धरना, प्रदर्शन करते दिखाई दिए है और यही हालात विधानसभा में हुए जब सौरभ भारद्वाज के साथ आप विधायकों ने मार्शलों की बहाली पर नारे बाजी करके लोकतांत्रिक मर्यादा का
अपमान किया।

Advertisement

विनोद जायस ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल बुर्जुगों की पेंशन रोकने, सड़कों के मरम्मत का काम रोकने, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा रोकने के लिए आरोप लगा रहे है कि केन्द्र सरकार ने काम रुकवाया। आरोप प्रत्यारोप की राजनीति और काम न करने की प्रवृति वाले केजरीवाल अपनी जिम्मेदारी लेने की बजाय हर विषय पर दूसरों को जिम्मेदार ठहराते है। अगर उनकी नियत में खोट नही था तो उन्होंने 10 हजार मार्शलों, आगनबाड़ी वर्करों, 23 हजार से अधिक गेस्ट और वेकेशनल टीचरों सहित हजारों सरकारी विभागों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को स्थायी नौकरी पर रखना चाहिए था। अगर दिल्ली सरकार इन लोगों को स्थायी नौकरी देती तो इन लोगों के परिवारजनां के सामने अजीविका चलाने का संकट नही आता। उन्होंने कहा कि हजारों लोग नौकरी पर वापसी के लिए सड़कों पर उतरे हुए है, जिसके लिए आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है। बात बात पर धरना देने वाली पार्टी इस मुद्दे पर धरने पर नहीं बैठी और ना ही
कोई प्रदर्शन किया गया | यानी जब इस पार्टी का मन करता है तब सत्ता के रोल में दिखती हाउ जब मन करता है यह पार्टी विपक्ष के रोल में आ जाती है
|

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *