सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Harry Potter फेम और ऑस्कर विनर एक्ट्रेस Maggie Smith का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

2 मिनट पढ़ें
Harry Potter

Harry Potter फेम और ऑस्कर विनर एक्ट्रेस Maggie Smith का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Maggie Smith Demise: हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ फेम एक्ट्रेस मैगी स्मिथ का निधन हो गया है. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके बेटे क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफंस ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह लंदन के एक अस्पताल में मैगी स्मिथ का निधन हो गया. मैगी स्मिथ के बेटों ने स्टेटमेंट में कहा- ‘वो अपने पीछे दो बेटे और पांच प्यारे पोते-पोतियां छोड़ गई हैं, जो अपनी असाधारण मां और दादी को खोने से सदमे में हैं.’

मैगी को डाउनटन एबे में ग्रांथम की दहेज काउंटेस का रोल निभाने के लिए जाना जाता था. इसके अलावा उन्होंने हैरी पॉटर में प्रोफेसर मैकगोनागल का किरदार निभाकर भारतीय दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई. वे करीब 70 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव थीं और एक ऑस्कर विनर थीं.

Maggie Smith - IMDb

इन अवॉर्ड्स से नवाजी गईं मैगी स्मिथ
मैगी स्मिथ को दो ऑस्कर और चार एम्मी अवॉर्ड्स से नवाजा गया था. इसके अलावा वे टोनी का तिहरा अवॉर्ड जीतने वाले कुछ एक्टर्स में से एक रहीं. 1965 में लॉरेंस ओलिवियर के ओथेलो में डेसडेमोना की भूमिका निभाने के लिए उनका पहला एकेडेमी अवॉर्ड नॉमिनेशन रहा. साल 1969 की द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी के लिए उन्होंने अपना पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीता. इस फिल्म में उन्होंने एडिनबर्ग स्कूल की एक स्टूडेंट का रोल निभाया था.

‘कैलिफोर्निया सूट’ के लिए जीता दूसरा ऑस्कर
एक्ट्रेस ने 1978 की कॉमेडी ‘कैलिफोर्निया सूट’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए अपना दूसरा ऑस्कर जीता था. इसमें उन्होंने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया था. वाइल्ड के ‘द इंपोर्टेंस ऑफ बीइंग अर्नेस्ट ऑन द वेस्ट एंड स्टेज’ में लेडी ब्रैकनेल बनकर भी उन्होंने खूब तारीफें बटोरीं. इसके अलावा एडवर्ड एल्बी के नाटक ‘थ्री टॉल वुमेन’ और 2001 की ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘गोस्फोर्ड पार्क’ में भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *