सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

रोहताश नगर : विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा में खेमेबाजी जोरों पर

3 मिनट पढ़ें
रोहताश नगर

रोहताश नगर : विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा में खेमेबाजी जोरों पर

Advertisement

रोहताश नगर : विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा में खेमेबाजी जोरों पर

* एक अनार सौ बीमार

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , राजधानी दिल्ली में भले ही आज शनिवार को आतिशी नें नई सरकार की शपथ ले ली है लेकिन विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है | इस सरकार की मंशा भी यही है दो-तीन लोक लुभावनी घोषणाये करके माहौल अपनी पार्टी के पक्ष में बनाकर जल्द से जल्द दिल्ली में चुनाव कराए जाएँ ताकि जीत का चौका लगाया जा सके | अरविन्द केजरीवाल और आतिशी अपनी मंशा पहले ही जाहिर कर चुके हैं वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ ही दिल्ली विधानसभा के चुनाव चाहते हैं | भाजपा भी उसी रणनीति पर काम कर रही है |

Advertisement

पार्टी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद ही शुरू करेगी | हम पहले ही बता चुके हैं हरियाणा तथा जम्मू काश्मीर चुनाव के बाद भाजपा में सन्गठन स्तर पर बड़ा बदलाव होना तय है | और दिल्ली भी उससे अछूती नहीं रहने वाली ,हमने बात तो शुरू की थी रोहताश नगर की और पहुंच गए कहीं ओर | हां भाई रोहताश नगर के तार भी उसी सम्भावित बदलाव से जुड़े हैं उसकी चर्चा हम फिर कभी करेंगे लेकिन हाल फिलहाल जो चल रहा है वह आपसे साझा कर लेतें हैं | जितेन्द्र महाजन रोहताश नगर से विधायक है समीकरणों के चलते या यूँ कहिये पूर्व विधायक सरिता सिंह की एंटी क्म्बेंसी उनकी जीत की बड़ी वजह बनी थी ,जो इस चुनाव में उन्हें खुद भी झेलनी पड़ सकती है | इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | समझ गए ना आप जितेन्द्र महाजन के विरोधी उनके खिलाफ लामबंद हो चुके है और रणनीति बना एकजुट हो रहे हैं | लेकिन जितेन्द्र महाजन मजबूती से डटे हैं तथा उनके दावे में पहले जैसी ही मजबूती है | यह बात अलग है सांसद मनोज तिवारी से उनकी पटरी नहीं बैठती |

सांसद मनोज भी यहाँ पर बदलाव चाहते हैं उनकी पसंद कौन होगा ये तो वही बता सकते हैं लेकिन पूर्व चेयरमेन प्रवेश शर्मा ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र के नाते मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं | अन्य दावेदारों की बात करें तो पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता भी मजबूती से मैदान में हैं वहीं यदि महिला खाते से बात की जाये तो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिन्नी वर्मा बड़ा चेहरा है | और यदि पार्षदों को भी मौका दिया गया तो दो बार से पार्षद रीना महेश्वरी भी दावेदार बनी हुई हैं | अन्य प्रमुख दावेदारों में पूर्व पार्षद संजय सुर्जन,पूर्व उप महापौर दिव्य जायसवाल सहित करीब आधा दर्जन और नाम हैं | आज बस इतना ही

Sumber : Jalalive

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *