सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

अरविन्द केजरीवाल को बेल बिगड़ेगा भाजपा का खेल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Arvind Kejriwal Health Update AAP Reaction On Delhi CM Sugar Level Down In  Court कोर्ट में बिगड़ी सीएम केजरीवाल की तबीयत तो भड़की AAP, कहा- 'बेल मिलने  की पूरी...'

 

अरविन्द केजरीवाल को बेल बिगड़ेगा भाजपा का खेल

* सिंघम रिटर्न के नारों से हुआ भव्य स्वागत

– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,सिंघम रिटर्न्स के गगनभेदी नारों तथा मूसलाधार बरसात के बीच आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं नें अपने नायक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद हुई रिहाई के बाद धमाकेदार स्वागत किया | आलम यह था दोपहर बाद से ही अरविन्द केजरीवाल के सरकारी निवास पर कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटना शुरू हो गया था ,पार्टी सांसद,विधायकों के साथ-साथ दिल्ली सरकार के मंत्री तथा साधारण कार्यकर्ता वहां जमा थे | अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लोगो को लड्डू खिला रही थी, लोग ढोल की थाप पर नाच रहे थे | ऐसा लग रहा था जैसे केजरीवाल के घर दिवाली से दो महीने पहले ही दिवाली मनाई जा रही थी |

कार्यकर्ताओं को जब पता चला अरविन्द की रिहाई देर शाम होनी है तो यह हुजूम तिहाड़ जेल के गेट पर पहुंच गया जहां उन्हें कंट्रोल करने में दिल्ली पुलिस को कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी | पार्टी के बड़े नेता उन्हें कंट्रोल करते देखे गए ,पार्टी के रणनीतिकारों नें अरविन्द केजरीवाल की रिहाई को ना केवल उत्सव में बदल दिया बल्कि दिल्ली की सियासत को भी हॉट कर दिया और यह संदेश भी दे दिया कि आम आदमी पार्टी को कमजोर समझने की कोई भूल ना करे | रणनीतिकारों नें तिहाड़ जेल से ले चन्दगी राम अखाड़े तक तो बड़ा कारवां निकाला ही चन्दगी राम अखाड़े पर जुटी हजारों की भीड़ ने केजरीवाल के कारवां को रोड शो में बदल चुनावी शंखनाद की घोषणा भी कर दी |

अरविन्द केजरीवाल के जोशीले तथा भावुक भाषण नें कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया | केजरीवाल नें कहा जेल जाने के बाद उनके हौंसले सौ गुना बढ़ गए है | अरविन्द केजरीवाल की इस रिहाई के बाद अब यह तो लगभग तय हो गया है भाजपा के रणनीतिकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के जो सपने संजोये थे उन पर पानी फिर गया है | और अरविन्द केजरीवाल एक नई शक्ति,नई उर्जा के साथ फिर से सियासत की पिच पर बैटिंग के लिए तैयार हो गए हैं | सुप्रीम कोर्ट द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी में देरी तथा सी.बी.आई.की कार्यप्रणाली पर तल्ख टिप्पणी से निश्चित रूप से केजरीवाल के हौंसलें बुलंद हुए हैं | अब आप समझ गए ना किस तरह से केजरीवाल बिगाड़ेगें भाजपा का खेल इस पर चर्चा बाद में करेगें | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *