सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Ulajh Box Office Collection Day 3: उलझन में दिख रही जाह्ववी कपूर की फिल्म ‘उलझ’! ऐसा रहा संडे कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

janhvi kapoor starrer ulajh decent collection day 1 on box office- Ulajh  Box Office Collection Day 1: Janhvi की फिल्म 'उलझ' का बॉक्स ऑफिस पर नहीं  चला जादू, पहले दिन कमाए इतने

 

Ulajh Box Office Collection Day 3: जाह्ववी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. हालांकि फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है. दरअसल ‘उलझ’ ना तो बॉक्स ऑपिस पर दमदार ओपनिंग कर सकी थी और ना अब वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करती दिख रही है.

सैकनिल्क की मानें तो ‘उलझ’ ने पहले दिन महज 1.15 करोड़ रुपए से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था. दूसरे दिन भी फिल्म सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए ही बटोर पाई. अब तीसरे दिन यानी फर्स्ट संडे के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं.  रिपोर्ट के मुताबिक ‘उलझ’ ने अब तक महज 1.03 करोड़ रुपए की कमाई की है.

दिन कलेक्शन
Day 1 ₹ 1.15 करोड़
Day 2 ₹ 1.75 करोड़
Day 3 ₹ 1.03 करोड़ **
कुल ₹ 3.93 करोड़

‘औरों में कहां दम था’ के साथ क्लैश
‘उलझ’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में सिर्फ 3.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. ‘उलझ’ अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई है. अजय देवगन और तब्बू की ये फिल्म ‘उलझ’ से ज्यादा कमा रही है. तीन में ‘औरों में कहां दम था’ ने करीब 6 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.

Advertisement

‘उलझ’- बजट, डायरेक्टर और स्टार कास्ट
जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ एक थ्रिलर-ड्रामा है जिसका बजट 50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. फिल्म को सुधांशु सरिया ने जंगली पिक्चर्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है. जाह्नवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, सचिन खेडेकर और आदिल हुसैन फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं.

‘उलझ’ की कहानी
‘उलझ’ में जाह्नवी कपूर एक आईएफएस अफसर के रोल में दिखी हैं. फिल्म की कहानी की बात करें तो ये देशभक्तों के एक परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक यंग आईएफएस अफसर की कहानी है. जो अपने करियर में अपने घर से दूर एक खतरनाक साजिश में ‘उलझ’ जाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *