सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

कांवड़ियों के लिए क्या है दिल्ली सरकार की व्यवस्था, मंत्री आतिशी ने बताया पूरा प्लान

2 मिनट पढ़ें

Kanwar Yatra 2024 Minister Atishi told arrangements by Delhi government for Kanwariye कांवड़ियों के लिए क्या है दिल्ली सरकार की व्यवस्था, मंत्री आतिशी ने बताया पूरा प्लान

 

Kanwar Yatra 2024: सावन के पवित्र महीने की आज (सोमवार) से शुरुआत हो चुकी है. अलग-अलग राज्य सरकारें कांवड़ियों के लिए व्यवस्थाएं कर रही हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने इस बार कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम किए हैं. अरविंद केजरीवाल सरकार की तरफ से इस बार कांवड़ियों के लिए कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें उन्हें मेडिकल समेत कई तरह की व्यवस्थाएं मुहय्या करवाईं जाएंगी.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “दिल्ली सरकार सावन महीने में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए अच्छे इंतजाम करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस साल अरविंद केजरीवाल की सरकार की तरफ से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 185 कैंप लगाए जा रहे हैं. इसमें से शाहदरा जिले में 38, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 29, सेंट्रल दिल्ली में 22 और पूर्वी दिल्ली में 19 कांवड़ शिविर समेत दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं.

 

 

आतिशी ने आगे बताया कि इन शिविरों में पानी और शौचालय का इंतजाम किया गया है. इसके साथ ही यह शिविर वाटरप्रूफ टेंट से बनाए गए हैं. वहीं इन शिविरों में मेडिकल सुविधा का भी इंतजाम किया गया है.

केजरीवाल सरकार में शिक्षा और जल मंत्री आतिशी ने बताया कि इसके अलावा इन कैंप में मेडिकल अरेंजमेंट्स भी किए गए हैं, क्योंकि कांवड़िय बहुत दूर से बिना चप्पल के आते हैं तो उन्हें कई प्रकार की बीमारी हो जाती हैं इसलिए किसी भी परेशानी से बचने के लिए मेडिकल अरेंजमेंट्स भी किए गए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *