सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता : वीरेंद्र सचदेवा

3 मिनट पढ़ें
वीरेंद्र सचदेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता : वीरेंद्र सचदेवा

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता : वीरेंद्र सचदेवा

बैठक में दीपक गाबा और डॉ.अनिल गोयल भी रहे मौजूद

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा ज़िला अंतर्गत गीता कॉलोनी मंडल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों के सेवा,सुशासन,संकल्प और ग़रीब कल्याण की सभी योजनाओं और किए हुए विकास कार्यों को कंठस्थ कर दिल्ली की प्रत्येक नागरिक को अवगत कराए।

वीरेंद्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताया और कहा आज भारत आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है और आतंकवाद को खत्म करने के लिए घर में घुस कर मारता है और सटीक निशाना लगा कर ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर सैन्य आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन करता हैं। आज इजरायल को भी भारत से युद्ध लड़ने की रणनीति सीखनी पड़ती हैं।

Advertisement

वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व की 4 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं है और विश्व में सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाली विकास दर हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के विकास कार्यों की लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए प्रेरित किया और हर कार्यकर्ता को 5 गुणों को आत्मसात् करने का आव्हान किया धैर्य,विनम्रता, अच्छा आचरण, हर परिस्थिति में सरल रहना, संकट के समय में भी नृत्य करना | ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हृदय की गहराइयों से तीनों सरकार केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में भाजपा सरकार बनाने पर सभी कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दीपक गाबा ने कहा 2014 से पहले बड़े पैमाने पर घोटाले सुनने को मिलते थे और हम रोज़ अखबारों में पढ़ते थे परन्तु 2014 के बाद मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ।

ड्रॉ अनिल गोयल ने कृष्णा नगर विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कहा अगले 3 वर्षों में विधानसभा की सभी सड़के नई बना दी जाएंगी और वीरेंद्र सचदेवा को निवेदन किया कि गीता कॉलोनी पुश्ता पर एक भव्य छठ घाट बनाए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, विधायक डॉ. अनिल गोयल, ज़िला महामंत्री गीता शर्मा व रमेश गुप्ता, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री रविंदर परमार व राजेश साहनी सहित विजय शर्मा, भूषण ठाकर, डिंपल खन्ना और सभी गणमान्य लोग थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *