सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

चातुर्मासिक पर्व एक आत्मा के कलिमल को धोने का पर्व है : आर्षमति माताजी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

चातुर्मासिक पर्व एक आत्मा के कलिमल को धोने का पर्व है : आर्षमति माताजी

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : षष्ठपट्टाचार्य आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर महाराज की शिष्या गणिनी आर्यिका 105 आर्षमति माताजी ने राजधानी दिल्ली के ऋषभ विहार स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में चातुर्मास की स्थापना की। इस अवसर पर साध्वी श्री के साथ आर्यिका अमोघमति,अर्पणमति व अंशमति माताजी ने भी चातुर्मास स्थापना की। इस मौके पर बाल ब्रह्मचारिणी अनीता दीदी,ललिता दीदी, कंचन दीदी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शाहदरा जिलाध्यक्ष विपिन जैन, समाज के प्रधान सुनील जैन, महामंत्री अमरचंद जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन एवं समस्त कार्यकारिणी, लोकेश जैन, मनोज जैन एवं श्रवण सेवा समिति एवं महिला मंडल ऋषभ विहार आदि के साथ-साथ दिल्ली व अन्य शहरों की समाजो के प्रमुख लोग, ज्ञानार्ष भक्त परिवार के विभिन्न शैलियों लोग मौजूद थे, इस मौके पर चातुर्मास स्थापना हेतु मंगल कलश स्थापित किए गए व गुरु पूजन के साथ-साथ गुरु पूर्णिमा का भी आयोजन किया गया

Advertisement

इस मौके पर आचार्य श्री ज्ञान सागर को याद करते हुए साध्वीश्री ने कहा कि हमने भगवान आदिनाथ या महावीर स्वामी को नहीं देखा परतुं आचार्य श्री ज्ञान सागर मुनिराज के रूप में हमने चौबीस तीर्थकर के दर्शन किये जिन्होंने ना जाने कितने पत्थर रूपी श्रावकों को तराश कर पारस बनाया उन्होंने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर व आचार्य श्री ज्ञान सागर जैसे संत ही वर्तमान में भगवान आदिनाथ व भगवान महावीर की प्रतिमूर्ति है |

साध्वीश्री ने कहा कि बचपन के संस्कार हमारी पचपन वर्ष की आयु में काम आते हैं, हम बच्चों में बचपन में जो संस्कार रोपित करते है वह बुढ़ापे मे हमारे ही काम आते हैं उन्होंने चातुर्मास की व्याख्या करते हुए कहा कि चातुर्मासिक पर्व एक आत्मा के कलिमल को धोने का पर्व है। जिस प्रकार वर्षा होने से गली, मोहल्ले की सफाई होती है ठीक उसी प्रकार वर्षा वास से मानव मन की सफाई हो जाती है। उसी प्रकार धर्म आराधना करने से मानव मन की सफाई विषय विकारों की गंदगी सत्संग रूपी वर्षा से धूल जाती है। मोर जब गाता है, नाचता है तो सब को प्रिय लगता है इसी प्रकार एक आत्मार्थी को सत्संग रूपी गंगा में डुबकी लगाना प्रिय लगता है।

उन्होंने कहा कि जैन धर्मानुसार गुरु पूर्णिमा का काफी महत्व है अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर ने आज के दिन ही उनके प्रथम गणधर शिष्य गौतम स्वामी मिले थे और गौतम स्वामी को महावीर भगवान जैसे सतगुरु मिले। इसी कारण इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *