सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अमरवाड़ा में गोंगपा ने बढ़ाई कांग्रेस-बीजेपी की टेंशन? क्या कहते हैं वोटर्स

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Amarwara By Election 2024 GGP increase Congress BJP Tension Voters Reaction Kamalesh Shah ANN Amarwara By Election: अमरवाड़ा में गोंगपा ने बढ़ाई कांग्रेस-बीजेपी की टेंशन? क्या कहते हैं वोटर्स

अमरवाड़ा में गोंगपा ने बढ़ाई कांग्रेस-बीजेपी की टेंशन? क्या कहते हैं वोटर्स

अमरवाड़ा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है. इस सीट को पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ माना जाता है.

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. अमरवाड़ा विधासभा सीट को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है. यहां पर मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग विकास के नाम पर वोट देने की बात कर रहा है.

अमरवाड़ा में कुछ लोग ऐसे हैं भी जो बीजेपी प्रत्याशी के दलबदल से नाराज दिखे. कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज बुधवार (10 जुलाई) को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं.

गोंगपा ने कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ाई टेंशन

अमरवाड़ा के 332 मतदान केंद्र में 2 लाख 59 हजार से अधिक मतदाता यहां के 9 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. यहां पर मुख्य मुकाबला धीरेन शा इनावती और बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह के बीच में है. यहां से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने देव रावेन भलावी को मैदान में उतार कर मुकाबले को रोचक बना दिया.

Advertisement

उपचुनाव की क्या है वजह? 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. इसलिए अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. चुनाव से पहले सभी सियासी दल लगातार जीत का दावा कर रहे हैं.

मतदाताओं ने क्या कहा?

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान कई मतदाताओं से बातचीत की. बातचीत के दौरान कई मतदाताओं ने बताया कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस के विधायक थे और प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी, इस वजह से क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाया है.

कुछ मतदाताओं ने बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह से पार्टी बदलने से नाराज हैं. अमरवाड़ा विधानसभा की जनता को उम्मीद है कि सत्ताधारी दल के नेता जीतते हैं तो मूलभूत सुविधाएं मिलेगी और यहां पर विकास कार्य भी होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *