सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कांग्रेस को जमीन पर उतारने की कोशिश में जुटे देवेन्द्र यादव

3 मिनट पढ़ें
कांग्रेस को जमीन पर उतारने की कोशिश में जुटे देवेन्द्र यादव
Advertisement

कांग्रेस को जमीन पर उतारने की कोशिश में जुटे देवेन्द्र यादव

हर महीने ब्लाक स्तर पर बैठक के ऐलान के बाद जिला स्तर पर बनाये पर्यवेक्षक

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,एक दशक से भी अधिक समय से राजधानी दिल्ली में लगभग हाशिये पर ही चल रही दिल्ली कांग्रेस को पटरी पर लाने के लिए दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव नें प्रयास शुरू कर दिए है | वैसे तो ये प्रयास अनिल चौधरी तथा अरविन्दर सिंह लवली नें भी किए थे लेकिन देवेंद्र यादव नें कुछ नई परंपरा शुरू करने का प्रयास किया है | हालांकि कांग्रेस में हमारी याद में तो ऐसा पहले कभी हुआ नहीं | आप पूछेंगे ऐसा क्या नया शुरू कर दिया देवेंद्र यादव नें | हां भाई पूछना भी चाहिए ,उन्होंने भाजपा की तर्ज पर यह अनिवार्य करने का फरमान जारी कर दिया है कि ब्लाक यानी कि वार्ड लेवल पर हर माह दो तारीख को संगठन की बैठक बुलाई जाए और हर पांच तारीख को जिला सन्गठन की बैठक हुआ करेगी , जिसमें संगठन की गतिविधियों पर ना केवल चर्चा हो बल्कि पार्टी हाईकमान द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों पर अमल करने की योजना भी बनाई जाए |

Advertisement

समझ गए ना आप अभी तक जो कागजी शेर केवल सोशल मीडिया पर असली नकली फोटो डालकर पार्टी को चूना लगाते थे और अपने नम्बर बनाते थे उन पर लगाम कसी जा सकेगी | इतना ही नहीं देवेन्द्र यादव नें इन सब कामो पर निगरानी रखने के लिए हर जिले में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन पर्यवेक्षक भी तैनात कर दिए हैं जिनमे से हर जिले में एक खास आदमी उन्होंने अपना लगाया है ताकि पूरी ईमानदारी से रिपोर्ट उन तक पहुंचे और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की जा सके | जहां तक हमें ज्ञात है देवेन्द्र गुटबाजी की राजनीती से कम से कम अभी तक दूर हैं |

हालंकि उन्हें अजय माकन का करीबी माना जाता है लेकिन उनके सम्बन्ध दिल्ली के तमाम नेताओं से ठीक ठाक ही बताये जाते हैं,जिनके चलते सन्गठन खड़ा करने में उन्हें खास मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी | वैसे भी उन्हें दिल्ली के अलावा राजस्थान,उत्तरखंड तथा पंजाब की सियासत से काफी कुछ सीखने को मिला है इसके अलावा भले ही थोड़े समय उन्हें शीला दीक्षित के साथ भी सन्गठन में एक पारी खेली है | कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाने वाले पूर्व विधायकों से उन्हें जरुर सतर्क रहना होगा क्योंकि वे अपनी पसंद के कमजोर लोगो को ही ब्लाक अध्यक्ष बनने की पैरवी करते रहे हैं ताकि नई लीडरशिप डवलप ना हो | देवेन्द्र यह भली भांति जानते है कुछ माह बाद दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने है और थोड़ी से चूक भी ना केवल सन्गठन पर बल्कि खुद उनपर भी भारी पड़ेगी | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *