सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माMCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमान

जिला नवीन शाहदरा भाजपा की लाज बचाई रोहताश नगर विधानसभा नें

3 मिनट पढ़ें
जिला नवीन शाहदरा भाजपा की लाज बचाई रोहताश नगर विधानसभा नें

जिला नवीन शाहदरा भाजपा की लाज बचाई रोहताश नगर विधानसभा नें

Advertisement

जिला नवीन शाहदरा भाजपा की लाज बचाई रोहताश नगर विधानसभा नें

* जिला अध्यक्ष अपना बूथ भी हारे

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़  ) : भारतीय जनता पार्टी का नवीन शाहदरा जिला जो कभी भाजपा का गढ़ हुआ करता अब भाजपा इस जिले में सिमटती जा रही है | आलम यह है कि लोकसभा चुनाव में यह जिला वोटो के हिसाब से इतना पिछड़ गया कि रोहताश नगर विधानसभा के रिकार्ड को अलग कर दें तो भाजपा इस जिले के तहत तीन विधानसभा क्षेत्रों में बुरी तरह से पिछड़ती नजर आई | भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी नवीन शाहदरा जिले के तहत सीमा पुरी विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार 587 क्षेत्र से पीछे रहे |

Advertisement

गठ्बन्धन प्रत्याशी कन्हैया कुमार को जहां यहाँ 66 हजार 604 वोट मिले वहीं मनोज तिवारी को 61 हजार 17 वोट ही मिल सके ,बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र जहां जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी खुद विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं भाजपा 15 हजार 915 वोटो से पीछे रही जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा इस विधानसभा क्षेत्र से जीती थी | कन्हैया कुमार को यहाँ से  75 हजार 47 वोट मिले जबकि मनोज तिवारी को केवल 59 हजार 132 वोट ही मिल सके | इसी तरह भाजपा मुस्तफाबाद सीट से 25 हजार 187 वोटो के बड़े अन्तराल से हारी यहाँ कन्हैया कुमार को जहां एक लाख तीन हजार 689 वोट मिले तो मनोज तिवारी को महज 78 हर 502 वोट ही मिल सके | गोकुलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जरुर दस हजार 598 वोट की बढत मिली लेकिन जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी अपना बूथ तक मनोज तिवारी को नहीं जितवा सके बूथ नम्बर 152से जहां कन्हैया कुमार को 549 वोट मिले वहीं मनोज तिवारी को महज 473 वोट ही मिल सके |

इस विधानसभा से जहां मनोज तिवारी को 80 हजार 757 वोट मिले तो  कन्हैया  कुमार को 70 हजार 159 वोट ही मिल पाए | जहां तक रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र का सवाल है वहां से मनोज तिवारी को 41 हजार 871 वोटो से भारी बद्त मिली जिसके चलते नवीन शाहदरा जिले से भाजपा हारते हारते बच गई  और इस बढत से मनोज तिवारी नवीन शाहदरा जिले से 5780 की मामूली बढत से जीत सके | रोहताश नगर से मनोज तिवारी को जहां 88 हजार 287
वोट मिले वहीं कन्हैया कुमार को कुल 46  हजार 416 वोट ही मिल सके | नवीन शाहदरा जिले में  इस मामूली जीत से सांसद मनोज तिवारी अच्छे खासे क्षुब्ध बताये जा रहे हैं | इस बात का जिक्र उन्होंने अपने अभिनन्दन समारोह में भी किया | और सन्गठन को आड़े हाथों  लिया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *