Home आमने सामने दिल्ली और देश की जनता नें जताया भाजपा की नीतियों में विश्वास...

दिल्ली और देश की जनता नें जताया भाजपा की नीतियों में विश्वास : दीपक गाबा

0
110
दिल्ली और देश की जनता नें जताया भाजपा की नीतियों में विश्वास : दीपक गाबा
दिल्ली और देश की जनता नें जताया भाजपा की नीतियों में विश्वास : दीपक गाबा

दिल्ली और देश की जनता नें जताया भाजपा की नीतियों में विश्वास : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों को जीतने की हैट्रिक लगाने के लिए सभी सातो सांसदों और भाजपा के प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता को बहुत बहुत बधाई देते हुए  शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री दीपक  गाबा ने कहा की भाजपा को जीत की दो हैट्रिक लगाने के लिए शुभकामनाएं एक हैट्रिक देश में जीतने की और एक हैट्रिक दिल्ली में जीतने की। दीपक गाबा ने आगे कहा की दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों को जीतकर भाजपा के प्रत्याशियों ने अन्य पार्टियों के उन आरोपों का जवाब भी दे दिया है जिसमें अन्य पार्टियों ने भाजपा के दिल्ली के पूर्व सांसदों पर यह आरोप लगाया था की भाजपा ने दिल्ली में अपने अधिकतर सांसदों को दुबारा इसलिए टिकट नहीं दी है क्योंकि उन्होंने कोई काम नहीं किया है जबकि सच यह है की भाजपा के सभी सातों सांसदों ने अपने अपने लोकसभा क्षेत्र में बहुत ही बेहतरीन काम किए थे और भाजपा ने दिल्ली में अधिकतर नए लोकसभा प्रत्याशियों को इसलिए मौका दिया क्योंकि भाजपा नए चेहरों को भी अवसर देती है।

दीपक गाबा ने आगे कहा की दिल्ली में तीसरी बार भाजपा की लगातार सातों लोकसभा सीटों को जीतना इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली में भाजपा ने कितना विकास कार्य किया है क्योंकि जनता का भरोसा जीतना तो आसान होता है लेकिन लगातार दस वर्षों तक उस भरोसे को बनाए रखना काबिल ए तारीफ है और इस भरोसे को बनाए रखने के लिए मैं भाजपा के सभी सातों सांसदों की प्रशंसा करता हूं जो उन्होंने दिल्ली की जनता के लिए बेहतरीन विकास कार्य किए और जनता के भरोसे को बनाए रखा। दीपक गाबा ने आगे कहा की दिल्ली की जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों को जीता कर जो भरोसा भाजपा पर दिखाया है उस भरोसे पर खरे उतरने के लिए पूरी दिल्ली भाजपा जी जान से दिल्ली के विकास के लिए कार्य करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here