सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा सांसदों के कराए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाई दिल्ली की जनता नें : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
भाजपा सांसदों के कराए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाई दिल्ली की जनता नें : मुकेश बंसल

भाजपा सांसदों के कराए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाई दिल्ली की जनता नें : मुकेश बंसल

Advertisement

भाजपा सांसदों के कराए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाई दिल्ली की जनता नें : मुकेश बंसल

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली में भाजपा के पिछले सांसदों के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों पर दिल्ली की जनता ने अपना मत देते हुए फिर से दिल्ली में भाजपा के सभी सातों लोकसभा प्रत्याशियों को जिताते हुए सांसद बनाया है | ऐसा कहना है कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल का। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा द्वारा दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों को जीतने पर बात करते हुए मुकेश बंसल ने कहा की लगातार तीसरी बार दिल्ली में भाजपा को सातों लोकसभा सीटों को जिताकर जनता ने यह साबित कर दिया है कि जो विकास के कार्य, जो दिल्ली की जनता की तरक्की के लिए जनहित के कार्य भाजपा के सभी सातों सांसदों ने किए थे जनता को उन कार्यों का सीधा लाभ मिला है और जनता भाजपा के सभी सातों सांसदों के द्वारा किए गए कार्यों से बहुत खुश है तभी तो इन विकास के कार्यों का, इन जनहित के कार्यों का आगे इसी तरह निरंतर लाभ उठाने के लिए दिल्ली की जनता ने फिर से दिल्ली की सभी सातो लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाई है। मुकेश बंसल ने आगे कहा की दिल्ली में भाजपा की सभी सातों लोकसभा सीटों को जीतने के श्रेय दिल्ली की देवतुल्य जनता को ही जाता है जो उन्होंने अपना बहुमूल्य वोट फिर से भाजपा के पक्ष में दिया और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों के ऊपर अपना भरोसा दिखाया।

Advertisement

मुकेश बंसल ने आगे कहा की दिल्ली की जनता का अभिनंदन करने के साथ साथ मैं दिल्ली भाजपा के प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता का दिल से धन्यवाद करता हूं, दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का एक कारण भाजपा दिल्ली के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की दिन रात की कड़ी मेहनत भी है इसलिए उनके इस परिश्रम की मैं सराहना करता हूं। मुकेश बंसल ने आगे की मैं दिल्ली की जनता से यह वादा करता हूं की दिल्ली के जिस विकास के लिए जनता ने भाजपा को चुना है भाजपा के सातो सांसद दिल्ली में वैसा ही विकास करेंगे और दिल्ली की जनता की तरक्की के लिए भाजपा के सभी सातो सांसद पूरी तरह से प्रयासरत रहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *