सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कन्हैया कुमार के समर्थक लगा रहे हैं गली-गली नारा

3 मिनट पढ़ें
कन्हैया कुमार के समर्थक लगा रहे हैं गली-गली नारा

कन्हैया कुमार के समर्थक लगा रहे हैं गली-गली नारा

Advertisement

कन्हैया कुमार के समर्थक लगा रहे हैं गली-गली नारा

* हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , भगवान श्री कृष्ण को समर्पित यह यह जयकारा आजकल उत्तर पूर्वी दिल्ली की गलियों में काफी गूंज मचाये हुए है | आप समझ रहे होंगे उस इलाके में कोई कथा आदी हो रही होगी या कोई शोभायात्रा निकल रही होगी | जी नहीं दरअसल उत्तर पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन नें कन्हैया कुमार को अपना प्रत्याशी जो बनाया है | हालंकि कन्हैया कुमार देश की सियासत में एक जाना पहचाना नाम है बावजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ता इस नारे का इस्तेमाल कर लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रहे हैं |

Advertisement

खासतौर से जब कार्यकर्ता यह नारा लगाते हैं तो महिलाएं जो घरों के बाहर भी खड़ी होती है उसका हाथ उठाकर श्रद्धा पूर्वक जवाब देती हैं और कन्हैया की टीम अपने मकसद में कामयाब हो जाती है | उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ.कन्हैया कुमार का चुनाव प्रचार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ चुका है | उनके प्रचार की खास बात यह है कि वे लाव लश्कर के साथ चलना पसंद नहीं करते और जिस क्षेत्र में प्रचार के लिए जाते है उनका प्रयास यही रहता है कि प्रचार में केवल उसी क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल रहें अलबत्ता उनकी एक लंबी चौड़ी टीम उनके साथ आई हुई है | जो केवल सबंधित विधानसभाओं में ही कांग्रेस तथा गठ्बन्धन कार्यकर्ताओं से सम्पर्क साधती रहती है |

कन्हैया कुमार बूथ मेनेजमेंट पर खास तवज्जो दे रहे हैं | इस काम के लिए बाकायदा उन्होंने सन्गठन के लोगो के साथ समन्वय के लिए अपनी टीम लगाई हुई है | हालांकि उत्तर पूर्वी दिल्ली के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी मुहीम में उनके साथ जुटे है | वहीं आम आदमी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं के अलावा वामपंथी संगठनों से जुड़े लोग भी इसे अपना चुनाव समझ कर अपने-अपने तरीके से लगे हुए है | कन्हैया कुमार का प्रचार अभियान सुबह सात बजे पदयात्रा से शुरू हो जाता है | उनका प्रयास रहता है वे साथ-साथ लगती दो विधानसभाओं में ही अपने पूरे दिन का प्रोग्राम बनाएं | नुक्कड़ नाटकों की टीम भी उनके संदेश लोगो तक पहुंचा रही है | कार्यकर्ता रह-रहकर नारे लगाते हैं हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की | यह नारा लोकप्रिय होता जा रहा है | इस नारे के माध्यम से कार्यकर्ता उनका नाम जनता के बीच पहुँचने में सफल भी हो रहे हैं | बीते दिन उन्होंने अपना दिन बुराड़ी और तीमारपुर में बिता तो आज गोकुलपुर तथा सीमापुरी में डेरा जमाया | वहीं बुधवार को वे घोंडा विधानसभा में रहने वाले हैं | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *