सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

देवेन्द्र यादव के पद ग्रहण समारोह में एकजुट दिखी कांग्रेस

4 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव के पद ग्रहण समारोह में एकजुट दिखी कांग्रेस

देवेन्द्र यादव के पद ग्रहण समारोह में एकजुट दिखी कांग्रेस

Advertisement

देवेन्द्र यादव के पद ग्रहण समारोह में एकजुट दिखी कांग्रेस

* लवली के दिए जख्मों से उभर रही है पार्टी
* तमाम वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधिवत रूप से अध्यक्ष पद संभाल लिया। चुनौतीपूर्ण समय में विधिवत रूप से चार्ज संभालते हुए देवेन्द्र यादव ने मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया। अरविन्द्र सिंह लवली और उनके समर्थकों द्वारा भाजपा में शामिल होने के मात्र एक दिन बाद दिल्ली कांग्रेस के नेता एकजुट दिखे |और सभी नें देवेन्द्र यादव को जमीनी ,जुझारू तथा मेहनती बताया |

सुभाष चोपड़ा नें कहा एक बूथ प्रभारी से काम शुरू करने वाले देवेन्द्र प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गए है | कई राज्यों के प्रभारी रह चुके है ,ये बहुत आगे तक जायेगें | संदीप दीक्षित नें कहा देवेन्द्र यादव दिल्ली में जल्द ही अपनी मेहनत से पुरानी कांग्रेस के दिन ला देंगे ऐसी मुझे उम्मीद है | अनिल चौधरी सहित कई लोगो नें चुनावी समय में अरविन्द्र सिंह लवली के पाला बदलने पर उन्हें आड़े हाथों लिया और देवेन्द्र यादव को पूर्ण सहयोग देने का भरोषा दिया | प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया गुजरात में चुनावों के चलते मौजूद नहीं हो सके | हालांकि पार्टी द्वारा देवेन्द्र यादव को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है लेकिन माना जा रहा है विधानसभा चुनावों से पूर्व ही उन्हें पूर्णकालीन अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा |

Advertisement

देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी , राहुल गांधी , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी , के सी वेणुगोपाल सहित पार्टी हाईकमान का उन्हें दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। देवेन्द्र यादव, अजय माकन और सुभाष चैपड़ा के साथ राजीव भवन पहुॅचे। वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज ने मंच का संचालन किया और कार्यक्रम के अंत में पदभार ग्रहण समारोह में आए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया | कहा कि देवेन्द्र यादव नेतृत्व में हम सब मिलकर कांग्रेस को एक बार फिर बुलंदियों पर लेकर जाऐंगे।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, जय प्रकाश अग्रवाल, चौ अनिल कुमार, के अलावा पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, रमेश कुमार, कृष्णा तीरथ, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार हारून यूसुफ, रमाकांत गोस्वामी, डॉ नरेन्द्र नाथ, मंगतराम सिंघल, डा0 योगानंद शास्त्री ने मौजूद लोगों को संबोधित किया। उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार, सचिव अभिषेक दत्त, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, सुरेंद्र कुमार, वीर सिंह धिंगान, विजय लोचव, हरी शंकर गुप्ता, हसन अहमद, आसिफ मोहम्मद खान, कुँवर करण सिंह, डॉ बिजेन्द्र सिंह, सुमेश शौकीन, दर्शन रामकुमार, पूर्व मेयर फरहाद सूरी, निगम पार्षद हाजी जरीफ , कैलाश जैन , जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, धर्मपाल चंदेला, विष्णु अग्रवाल, राजेश चौहान, सतबीर शर्मा, मदन खोरवाल, वीरेंद्र कसाना, गुरुचरन सिंह राजू, दिनेश कुमार, जुबैर अहमद, मनोज यादव, और मिर्जा जावेद अली, वरिष्ठ नेता चत्तर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार कोचर, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय लोचव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, चौधरी अजित, हरि किशन जिंदल, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद जिया, जगजीवन शर्मा, कमलकांत शर्मा, मुख्य रुप से मौजूद थे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगो का कहना था पिछले काफी दिनों बाद किसी भी पद ग्रहण समारोह में इतनी अधिक भीड़ देखी गई है | आज के कार्यक्रम में ज्यादातर लोग बादली तथा किराड़ी व बवाना आदि क्षेत्रों से आये थे | कई लोह तिरंगी पगड़ियाँ पहने थे ,युवा कांग्रेस के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे वहीं सेवा दल के कार्यकर्ता व्यवस्था सम्भालने में लगे थे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *