सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अपर्णा यादव? BJP नेता ने खुद साफ की तस्वीर

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अपर्णा यादव? BJP नेता ने खुद साफ की तस्वीर

Aparna Yadav ने Dimple Yadav के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर अब तस्वीर साफ कर दी है. बीते कुछ दिनों में कई बार यह अटकलें लगीं थीं.

भारतीय जनता पार्टी की नेता और मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव ने अपनी जेठानी और समाजवादी पार्टी की नेता एवं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर सारी तस्वीर साफ कर दी है.

अपर्णा यादव ने डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि- डिंपल के खिलाफ कभी चुनाव नहीं लड़ूंगी. वह मेरी जेठानी हैं. उनका सदैव आदर है. उनके लिए मेरे मन में हमेशा आदर है. उनके मन में क्या है ये वो बता सकती हैं.

इसके अलावा अपर्णा ने कहा कि वह प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं. अगर पार्टी उन्हें मौका दे तो वह प्रियंका के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है.

Advertisement

अपर्णा ने यह दावा भी किया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने मुझसे कहा था कि भारतवर्ष को मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) जैसे व्यक्ति की ज़रूरत है.

डिंपल ने दिया था ये जवाब

बता दें डिंपल यादव, सपा के टिकट पर मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं. बीते दिनों मैनपुरी से अपर्णा यादव को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाओं पर डिंपल यादव ने कहा कि मुझे इस बात का संज्ञान नहीं है. मैं क्षेत्र में हूं. मैं समझती हूं कि सपा बहुत मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है. लोगों का सहयोग-प्यार मिल रहा है.

बीते महीने अपर्णा ने सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेता सुनील बंसल से मुलाकात की थी. इसके बाद यह अटकलें लगाईं जा रहीं थी कि अपर्णा को बीजेपी चुनाव लड़ा सकती है. इस बात की संभावना ज्यादा जताई जा रही थी कि बीजेपी अपर्णा को परिवार में ही किसी के खिलाफ चुनाव लड़ा सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *