सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने की आत्महत्या, सामने आई मौत की ये वजह

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने की आत्महत्या, सामने आई मौत की ये वजह

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आत्महत्या कर ली है. विवेक भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से विधायक रह चुके हैं.

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आत्महत्या कर ली है. खबरों के मुताबिक पारिवारिक क्लैश के चलते उन्होंने अपने हाथ की नसें काट लीं. परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हालांकि सुसाइड नोट के जरिए उनकी मौत का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.

मांडलगढ़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक धाकड़ आज सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने सुभाषनगर स्थित घर में आत्महत्या कर ली. उन्होंने अपने हाथ की नसें काट ली, इसके बाद परिवार के लोग उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ले गए. अस्पताल में उन्हें देख डॉक्टरों ने कहा कि इनकी मौत हो चुकी है. हालांकि अभी डॉक्टरों की तरफ से उनकी मौत के कारणों को लेकर बयान नहीं आया है.

Advertisement

बता दें कि हाल में भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के नामांकन के दौरान भी विवेक धाकड़ मौजूद थे, उन्होंने कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार भी किया. वहीं अब उनकी सुसाइड की खबर से हर कोई हैरान है. उनके इस दुनिया से चले जाने का यकीन नहीं हो रहा है.

प्रारंभिक जांच में ये पता चला है कि पारिवारिक क्लैश के चलते उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया है लेकिन उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल उनके शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है. इसके साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *