सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हवालात से चली हवा, दिल्ली में बनती जा रही है चर्चा का विषय,चाय की दुकान हो या ढाबा हर जगह केजरीवाल

3 मिनट पढ़ें
हवालात से चली हवा, दिल्ली में बनती जा रही है चर्चा का विषय,चाय की दुकान हो या ढाबा हर जगह केजरीवाल

हवालात से चली हवा, दिल्ली में बनती जा रही है चर्चा का विषय,चाय की दुकान हो या ढाबा हर जगह केजरीवाल

Advertisement

हवालात से चली हवा, दिल्ली में बनती जा रही है चर्चा का विषय,चाय की दुकान हो या ढाबा हर जगह केजरीवाल

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,चारदीवारी के बीच बनी हवालात जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन वहां से चली एक हवा दीवारे फांदते हुए ना केवल राजधानी दिल्ली की गलियों में चर्चा का विषय बनी हुई है बल्कि जर्मनी ,अमेरिका ,संयुक्त राष्ट्र सहित पूरी दुनिया में गूंज मचाये हुए है | समझ गए ना आप कौन सी हवालात और कौन सी हवा | ठीक समझे आप, हवालात ईडी की और हवा ऐके मिसाइल की | आपको याद होगा हमने चार दिन पहले ऐके मिसाइल का नामकरण किया था और बताया था यह मिसाइल हजारों किलोमीटर दूर तक मार करती है | अभी तो यह मिसाइल ट्रायल पर है और जब यह धूम मचाना शुरू करेगी अपना व्यापक असर दिखाएगी |

Advertisement

ट्रायल पर ही इस मिसाइल की गूंज संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच गई है जो बहुत बड़ी बात है | अब आप खुद ही समझिये दिल्ली की जड़ों तक यह हवा पहुंच चुकी है और दस से पन्द्रह फीसदी भी असर इसका पड़ा तो चुनावी परिणाम कुछ और ही दिखेगें, इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | ए.के.मिसाइल यानी अरविन्द केजरीवाल की चर्चा आजकल हर गली हर मौहल्ले में ,हर बस में हर मेट्रो में ,चाय वाले की दुकान पर,ढाबों पर आपने भी सुनी होगी और हमारा तो बुरा हाल है दिन में कम से कम पचास फोन तो यही आते हैं केजरीवाल की गिरफ्तारी का चुनाव परिणामो पर क्या असर पड़ेगा | हम उल्टा उनसे पूछते है जवाब मिलता है केजरीवाल की पार्टी को मिलेगा बड़ा फायदा |

इतना ही नहीं भाजपा के हमारे मित्र भी यही सवाल पूछते है | यानी चर्चा जोरो पर है और राजनीती में चर्चा और खर्चा कामयाबी के दो बड़े मन्त्र माने जाते है | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन का आज अरविन्द की धर्मपत्नी सुनीता से मिलना भी झारखंड तक मिसाइल की गूँज पहुंचाएगा इसकी भी प्रबल सम्भावना है | कल्‍पना सोरेन ने कहा कि मैं सुनीता केजरीवाल से मिलकर उनका दुख दर्द बांटने आई थी. हमने मिलकर प्रण लिया है कि इस लड़ाई को हमें बहुत दूर तक लेकर जाना है | वैसे तो सुनीता की लांचिंग हो चुकी है लेकिन रैली के बाद ऐके.की विरासत को आगे बढ़ाने की पारी की शुरुवात भी होनी तय है | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *