सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

योगी सरकार के फैसले के मुरीद हुए अफजाल अंसारी, मुख्तार के बेटे ने अलापा अलग राग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

योगी सरकार के फैसले के मुरीद हुए अफजाल अंसारी, मुख्तार के बेटे ने अलापा अलग राग

पूर्वांचल के डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. अब उनके भाई अफजाल अंसारी ने योगी सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है.

यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत में सुधार है. गैंगस्टर मुख्तार फिलहाल बांदा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है. इस बीच गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के नेता और मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने योगी सरकार का शुक्रिया अदा किया है. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार अफजाल ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन आपको मिला है. उसके आधार पर अभी इतना ही कहना है कि अभी वह ICU में भर्ती हैं. वह होश में हैं. उनका कहना है कि उनके खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया है. यह दूसरी बार है. इससे पहले भी उनको जहर दिया गया था.

मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा, ”हम सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उनको इस बार कम से कम इलाज तो मिला नहीं तो उनकी जान भी जा सकती थी. मुख्तार अंसारी अभी सही से बोल भी नहीं पा रहे हैं. मीडिया चला रहा है कि रमजान में रोजे की वजह से ऐसा हुआ है, ऐसा नहीं है.”

उमर अंसारी ने लगाया सरकार पर आरोप

Advertisement

दूसरी ओर मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है. मुख्तार के छोटे बेटे ने कहा कि मै अपने पिता से मिलने आया था, लेकिन मुझे अपने पिता से भी मिलने नहीं दिया गया. कल मैं फिर आऊंगा और यही चाहूंगा की कल मेरी उनसे मुलाकात हो जाए. मुझे तो सरकार की तरफ से ही बुलाया गया था, लेकिन फिर भी मुझे मिलने नहीं दिया गया. जेल में ही उनको जहर देने का काम किया गया है. पूरी दुनिया देख रही है, मेरी यही कामना है की जल्द उनकी तबियत सही हो जाए. हमको सरकार पर भरोसा नहीं है, हमें ऊपर वाले पर भरोसा है.

अफजाल अंसारी ने योगी सरकार का किया शुक्रिया अदा

विभिन्न आपराधिक मामलों में बांदा जेल में बंद बाहुबली और मऊ सदर सीट से पांच बार के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तबीयत में सुधार देखने को मिली है. उनको जेल जहर दिया गया था. जिसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने योगी सरकार की तारीख की है. उन्होंने मुख्तार अंसारी के इलाज को लेकर योगी सरकार का शुक्रिया अदा किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *