सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव ने फाइनल किया टिकट, बिजनौर में फिर बदला कैंडिडेट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव ने फाइनल किया टिकट, बिजनौर में फिर बदला कैंडिडेट

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है.

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में एक ओर जहां मुरादाबाद लोकसभा सीट पर नाम फाइनल किया गया तो वहीं बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बदला गया है.

सपा ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से डॉक्टर एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया है. वहीं बिजनौर से दीपक सैनी को प्रत्याशी घोषित किया गया है. इससे पहले सपा ने इस सीट पर बिजनौर लोकसभा सीट से पूर्व एमपी इंजीनियर यशवीर सिंह धोबी को प्रत्याशी बनाया था.

पहले भी सपा बदल चुकी है प्रत्याशी

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने 20 मार्च को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. इस में भी गौतमबुद्ध नगर सीट से प्रत्याशी बदला गया था. गौतमबुद्ध नगर से सपा ने अब राहुल अवाना को प्रत्याशी बनाया है.

Advertisement

चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सु.), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी हुई जिसके बाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. इन सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान है. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 मार्च है.

सपा-बीजेपी का खेल बिगाड़ेगी बसपा?

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि बसपा के कैंडिडेट्स बीजेपी और सपा दोनों प्रत्याशियों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं. कैराना में बसपा ने श्रीपाल सिंह राणा को टिकट दिया है. इस इलाके में ठाकुरों की आबादी अच्छी है और बसपा प्रत्याशी इसी सुमदाय से आते हैं.

मुरादाबाद सीट की थी लड़ाई

मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी का टिकट हासिल करने के लिए कांठ के विधायक कमाल अख्तर, देहात विधायक नासिर कुरैशी सहित अन्य लोगों ने काफी जोर आजमाइश की थी. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राय मशविरा करने सीतापुर जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने गए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *