सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

अशोक गहलोत को राजस्थान में चौंकाने वाले नतीजे की उम्मीद, कहा- ‘लोगों में बीजेपी के खिलाफ…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अशोक गहलोत को राजस्थान में चौंकाने वाले नतीजे की उम्मीद, कहा- ‘लोगों में बीजेपी के खिलाफ…’

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को पाली का दौरा किया. यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जाएंगे.

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में प्रदेश की सीटों पर नतीजे चौंकाने वाले रहेंगे. गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो बार से बीजेपी के 25 सांसद चुनकर आ रहे हैं लेकिन उन्होंने प्रदेश के मुद्दों को लेकर कोई आवाज नहीं उठाई है.

पाली में पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा, ”मैं समझता हूं कि इस बार चौंकाने वाले परिणाम आएंगे. पिछली दो बार से 25 लोग (बीजेपी) चुनकर आए और उन्होंने क्या आवाज उठाई. कोई आवाज उठाई क्या?” पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह हमपर सवाल किए थे हम भी उनसे सवाल करेंगे. उन्होंने कहा, ” इस बार हमलोग सवाल उठाएंगे क्योंकि हम पर भी आरोप लगाए गए हैं. हम पीएम मोदी और अन्य नेता से सवाल पूछेंगे.”

हमारी स्कीम को किया जा रहा बंद- अशोक गहलोत

Advertisement

अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि कहा कि जो स्कीम हमने शुरू की थी राज्य की जनता ने भी माना था कि अच्छी स्कीम थी लेकिन अब उसे कमजोर किया जा रहा है और बंद किया जा रहा है. लोगों में गुस्सा है और उसका फायदा हमें चुनाव में मिलेगा. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी की सरकार में बीते ढाई महीने में रेप और चोरी की इतनी घटनाएं हुई हैं. इतने रेप हुए हैं चोरियां हुई हैं.

रेप की घटनाओं पर गहलोत ने उठाया सवाल

अशोक गहलोत ने कहा कि हम पर आरोप लगाते थे और कहते थे रेप की राजधानी बन गई है. हम भी पीएम मोदी और अन्य नेताओं से पूछेंगे कि अब क्या हो रहा है लोग लूटकर भी ले जा रहे हैं और हत्या भी कर रहे हैं. गहलोत ने उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या मामले का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उस मामले में बीजेपी ने 5 लाख, 15 लाख देने का झूठा वादा किया और झूठ बोल-बोलकर ये चुनाव जीत गए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *