सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

केजरीवाल नें जिद नहीं छोड़ी तो उठाना पड़ेगा बड़ा खामियाजा

3 मिनट पढ़ें
केजरीवाल नें जिद नहीं छोड़ी तो उठाना पड़ेगा बड़ा खामियाजा

केजरीवाल नें जिद नहीं छोड़ी तो उठाना पड़ेगा बड़ा खामियाजा

Advertisement

केजरीवाल नें जिद नहीं छोड़ी तो उठाना पड़ेगा बड़ा खामियाजा

* राष्ट्रपति शासन तक लगाया जा सकता है
– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,राजनीति के चतुर खिलाड़ी अरविन्द केजरीवाल अपने बुने जाल में खुद ही फंसते नजर आ रहे हैं | हमें उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी | और होती भी कैसे दूसरों को सलाह देने वाले कानून के जानकार खुद ऐसी जिद्द पर अड़े है जो पूरी होनी सम्भव नहीं है | आपको मालुम ही है वे जिद्द पर अड़े हैं जेल से सरकार चलायेगें | हालांकि कानून के तहत जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से ईस्तीफा देने की जरूरत नहीं है | लेकिन जेल से सरकार चलाने की इजाजत न तो कानून ही देगा और ना ही सिस्टम | और जब उन्हें यह अनुमति मिलनी नहीं फिर इस्तीफ़ा देने में देरी क्यों की जा रही है | क्या वे अपनी बर्खास्तगी कराना चाहते है और किसी बड़ी सिम्पेथी की उम्मीद पाले है | लेकिन उन्हें यह समझ लेना चाहिए उनके सामने भी कोई कबड्डी के खिलाडीम नहीं है वे भी शतरंजी चाल चलने में महारथी है |और तुम डाल डाल तो वे पात-पात | पूरा सिस्टम उनका है | अरविन्द के ईस्तीफा नहीं देने पर सवैधानिक व्यवस्था का हवाला दे ना केवल उन्हें मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त करने का अधिकार सरकार के पास है बल्कि राष्ट्रपति शासन का हथियार भी उनके पास है | और उसके बाद जरूरी भीं नहीं कि अरविन्द की गैर मौजूदगी में पार्टी विधायकों का कुनबा एकजुट रहे | अरविन्द केजरीवाल को यह समझ लेना चाहिए एक या दो विधायकों के बलबूते ही भाजपा कम से कम दो बार इस मुल्क में अपनी सरकार बनाने का करिश्मा दिखा चुकी है और यहाँ तो आठ है | अरविन्द को नजदीक से जानने वाले बताते हैं उन्हें अपने अलावा किसी और पर भरोसा नहीं रहता लेकिन डूबता तैरॉक ही है ,यह भी उन्हें समझ लेना चाहिए | किसी विधायक पर भरोसा नहीं है तो बनवा दीजिये सुनीता केजरीवाल को विधायक दल का नेता सरकार भी अपनी रहेगी पार्टी पर भी कमान रहेगी | वैसे आज रिमांड से उन्होंने देश की जनता के नाम जो भावुक संदेश भेजा था उसे सुनीता नें ही पढ़ा और वो भी अरविन्द की कुर्सी पर बैठ कर | समझ गए ना आप कुर्सी किसका इन्तजार कर रही है | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *