सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस की चली तो संदीप ,जे.पी. ,राज कुमार चौहान लड़ सकते हैं चुनाव

3 मिनट पढ़ें
प्रदेश कांग्रेस की चली तो संदीप ,जे.पी. ,राज कुमार चौहान लड़ सकते हैं चुनाव

प्रदेश कांग्रेस की चली तो संदीप ,जे.पी. ,राज कुमार चौहान लड़ सकते हैं चुनाव

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस की चली तो संदीप ,जे.पी. ,राज कुमार चौहान लड़ सकते हैं चुनाव
* महिला के लिए दबाव बना तो अलका लांबा सबसे आगे

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो गया है यानी चुनावों की घोषणा हो गई है | भारतीय जनता पार्टी अपने सातों उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी
है वहीं इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी अपने हिस्से की चार सीटों पर काफी पहले अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है तो कांग्रेस भी अपने हिस्से की तीन सीटों के लिए खाका पूरा कर चुकी है | जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी नें अपने प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में दिल्ली इकाई को तवज्जो दे स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया है | कांग्रेस भी कुछ इसी तरह करने जा रही है | बताया जा रहा है पार्टी नेतृत्व नें दिल्ली इकाई से तीनों सीटों के लिए सिंगल नाम देने को कहा है |

Advertisement

इससे पूर्व स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से तीनों सीटों के लिए तीन-तीन नाम दिए गए थे | उस वक्त चांदनी चौक सीट के लिए संदीप दीक्षित,जे.पी.अग्रवाल तथा अलका लांबा के नाम दिए गए थे तो उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए अरविन्द्र सिंह लवली ,अनिल चौधरी और भीष्म शर्मा के नाम आगे भेजे गए थे | इसी तरह उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट के लिए पूर्व सांसद उदित राज,पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार तथा पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान के नाम दिए गए थे | लेकिन अरविन्द्र
सिंह लवली द्वारा चुनाव लड़ने से मना करने के बाद संदीप दीक्षित का नाम उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए तय किये जाने की सम्भावना है | हालांकि संदीप दीक्षित की पहली पसंद चांदनी चौक ही थी |

चांदनी चौक से कई बार सांसद रहे जे.पी.अग्रवाल का नाम प्रदेश की सूची में तय माना जा रहा है | वहीं उत्तर पश्चिमी सीट से पहले उदित राज का नाम बड़ी तेजी से चला था लेकिन उनके कुछ विवादस्पद ट्वीट और सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट आड़े आ रहे हैं लिहाजा पार्टी सुरेन्द्र कुमार और राज कुमार चौहान के दावे पर ही विचार कर रही है | सुरेन्द्र कुमार को जमीनी नेता माना जाता है पार्टी के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी उनकी पैरवी कर रहे हैं | सूत्र बताते हैं यदि
सी.डब्लू.सी.की बैठक में किसी एक सीट पर महिला को लड़ाने का संदेश दस जनपथ से नहीं मिला तो इन तीनो नामों पर मुहर लग सकती है | और यदि ऐसा हुआ तो एक महिला को चुनाव लडाना पड़ेगा क्योंकि भाजपा दो सीटों पर महिलाओं को चुनाव लडवा रही है | उस सूरत में अलका लांबा का नंबर भी लग सकता है | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *