सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में सन्गठन से जुड़े लोगो को ही चेहरा बना दिया भाजपा नें बड़ा संदेश

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली में सन्गठन से जुड़े लोगो को ही चेहरा बना दिया भाजपा नें बड़ा संदेश

दिल्ली में सन्गठन से जुड़े लोगो को ही चेहरा बना दिया भाजपा नें बड़ा संदेश

Advertisement

दिल्ली में सन्गठन से जुड़े लोगो को ही चेहरा बना दिया भाजपा नें बड़ा संदेश

जमीनी कार्यकर्ताओं में भविष्य को ले जगी उम्मीद
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,लंबी कवायद के बाद आखिर राजधानी दिल्ली की पैंडिंग दोनों सीटों से प्रत्याशी घोषित कर भाजपा नें यह संदेश ना केवल दिल्ली अपितु पूरे देश में दे दिया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का और खास तौर से सन्गठन से जुड़े लोगो का ना केवल सम्मान करती है बल्कि उनके लिए सत्ता में भागेदारी के द्वार भी खोलती है | जी हाँ भाजपा नें जो सात प्रत्याशी उतारे हैं उनमें से एक दो नहीं बल्कि छह प्रत्याशी सीधे तौर से सन्गठन से लम्बे समय से जुड़े रहे है और कम से कम पांच प्रत्याशी तो जमीन से उठकर लोकसभा प्रत्याशी तक पहुंचे हैं | भले ही इनमे से दो कई पार्टियों से होते हुए यहाँ तक पहुंच पाए हैं लेकिन उनके अनुभव तथा योगदान को भी कम करके नहीं आँका जा सकता | आप समझ ही गए होंगें मनोज तिवारी और रामबीर सिंह बिधूड़ी की ओर हमारा ईशारा है | भाजपा नें अपने प्रदेश सन्गठन के तीनो महामंत्री हर्ष मल्होत्रा,कमलजीत सहरावत तथा योगेन्द्र चंदोलिया को लोकसभा की टिकिट दी है तो प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज भी टिकिट पाने में कामयाब रही है |

Advertisement

मनोज तिवारी जहां पूर्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं तो रामबीर विधूड़ी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं | जहां तक प्रवीन खंडेलवाल का सवाल है वे भी किसी ना किसी रूप से सन्गठन से वर्षों से जुड़े रहे हैं | इस लिस्ट में एक और खास बात रही कि तीन निगम पार्षद जो महापौर भी बन गए थे उन्हें भी लोकसभा प्रत्याशी बना पार्टी नें निगम पार्षद के पद का महत्व भी कार्यकर्ताओं को समझा दिया है | पार्टी नें इस बार किसी सेलिब्रेटी को भी चेहरा नही बनाया और यह संदेश दे दिया है कार्यकर्ता भी किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं है | जहां तक मनोज तिवारी का सवाल है वे अब सेलिब्रेटी कम पोलिटीशन ज्यादा हो गए है | और शायद इसीलिए सात में से अकेले बच भी गए हैं | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *