सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कांग्रेस पर बढ़ रहा है एक महिला को चुनाव लड़वाने का दबाव

2 मिनट पढ़ें
कांग्रेस पर बढ़ रहा है एक महिला को चुनाव लड़वाने का दबाव

कांग्रेस पर बढ़ रहा है एक महिला को चुनाव लड़वाने का दबाव

Advertisement

कांग्रेस पर बढ़ रहा है एक महिला को चुनाव लड़वाने का दबाव

* सोनिया गांधी चाहती हैं महिला की भागीदारी
* भाजपा नें उतारी है मैदान में दो महिलाएं
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , स्व.प्रधानमन्त्री राजीव गांधी द्वारा सत्ता में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाली कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकार आखिर आगामी लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सीटों से एक भी महिला प्रत्याशी क्यों नहीं उत्तार रहे यह चर्चा दिल्ली की सियासत में दिन भर चलती रही | और ऐसा भी नहीं कि कांग्रेस में महिला नेताओं की कोई कमी है | गठ्बन्धन के तहत कांग्रेस को मिली तीनो सीटो पर ही महिला दावेदार है लेकिन सूत्र बताते है पार्टी रणनीतिकार उन्हें केवल महिला सशक्तिकरण के नारे तक ही सीमित रखना चाहते हैं | और शायद ही किसी महिला को प्रत्याशी बनाने पर गम्भीरता से चर्चा तक हो रही हो |

Advertisement

वैसे महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का नाम चांदनी चौक से कम से कम तीन सम्भावित लोगो की सूची तक तो पहुंच गया है लेकिन वह और आगे बढ़ेगा इसमें अभी दिस – दैट है | पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा तीर्थ का नाम उत्तर पश्चिमी सीट से चला और बिना स्पीड पकड़े थम गया | इसी तरह से पूर्व छात्र नेता रागनी नायक भी नायक बनने की रेस से बाहर हो गई | अब सवाल उठना लाजमी है जहां भारतीय जनता पार्टी नें सात सीटों में से दो महिलाएं उत्तार कर आधी आबादी को साधने का संदेश दे दिया हैं वही गठ्बन्धन के तहत ना तो आम आदमी पार्टी नें चार सीटों में से एक भी महिला को मौका दिया और ना ही कांग्रेस देने जा रही | फिर भाजपा को तो बैठे बिठाये यह मुद्दा मिल जाएगा | मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस की कुछ महिलाओं नें सोनिया गांधी तक अपनी पीड़ा पहुंचाई है और सोनिया गांधी नें इस बाबत के.सी.वेणुगोपाल से पूछताछ भी की ही | इस कवायद का क्या परिणाम होगा यह तो समय ही बताएगा लेकिन गठबंधन को इस बात के जवाब तो देने ही होंगे किस महिला सशक्तिकरण की बात करता है गठबंधन | आज बस इतना ही ..

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *