सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

सोशल मीडिया पर की दोस्ती…, खाने में मिलाया नशीला पदार्थ… और फिर की हैवानियत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सोशल मीडिया पर की दोस्ती…, खाने में मिलाया नशीला पदार्थ… और फिर की हैवानियत

पुलिस ने बताया कि आंबेडकर नगर पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज मामले के आधार पर दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया.

सोशल मीडिया के तेजी से बढ़ते चलन के बीच इसकी आड़ में अपराधिक घटनाओं में भी इजाफा हुआ है. सोशल मीडिया पर युवा दोस्ती कर लड़कियों को निशाना बना रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 18 साल की एक युवती के दोस्त रहे दो लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कथित तौर पर रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि आंबेडकर नगर पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज मामले के आधार पर दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने दोपहर करीब एक बजे उसे मदनगीर के एक चौराहे पर बुलाया.

धमकी देकर ले गए साथ

शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि युवती ने दावा किया कि उन्होंने उसे अपने स्कूटर पर बैठने के लिए कहा. उसने इंकार करने पर आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जिसके बाद वह उनके साथ जाने के लिए मजबूर हो गई.

Advertisement

खाने में मिलाया नशीला पदार्थ

पुलिस के अनुसार, पीड़िता को दोनों आरोपी मालवीय नगर ले गए जहां उन्होंने खाना खाया. युवती ने दावा किया कि आरोपियों ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था और खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि युवती को जब होश आया तब उसे पता चला कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया है.

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि 19 और 21 साल के आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (गैंगरेप), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *