सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

महागठबंधन से सीएम नीतीश के मोहभंग पर उपेंद्र कुशवाहा ने बताई असली वजह, कहा- ‘ऐसा लगता है जैसे…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महागठबंधन से सीएम नीतीश के मोहभंग पर उपेंद्र कुशवाहा ने बताई असली वजह, कहा- ‘ऐसा लगता है जैसे…’

बिहार में अभी सियासी समीकरण को लेकर अभी खूब कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, इन सब हालातों पर आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशावाहा ने शुक्रवार को बयान दिया.

आरजेडी और जेडीयू में अप्रत्यक्ष रूप से दूरियां बहुत बढ़ गई हैं. हालांकि अभी तक कोई अधिकारिक नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है जल्द बिहार में नए समीकरण देखने को मिलेंगे. वहीं, इन सब कयासों पर आरएलजेडी (RLJD) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार ने एक ऐसी छवि बनाई है, जहां हर कोई अनुमान लगाता रहता है कि वह किस गठबंधन में शामिल होंगे और कब हालांकि, संकेत बताते हैं कि नीतीश कुमार आरजेडी के साथ बिल्कुल भी सहज नहीं हैं, ऐसा लगता है जैसे उन्हें वहां (महागठबंधन में) दम घुट रहा है.

जान बचाने के लिए वहां से निकलना पड़ेगा- उपेंद्र कुशवाहा 

Advertisement

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में डूबने के स्थिति में हैं. चर्चा रहती है कि नीतीश कुमार वहां से निकले कैसे? उनको कहते रहे हैं कि पहले जान तो बचाइए जहां डूब रहे हैं. जान बचाने के लिए वहां से निकलना पड़ेगा. कर्पूरी ठाकूर की जयंती पर सीएम नीतीश का परिवारवाद पर टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि एक तरह से खीज निकालते हैं.

आरजेडी पर उपेंद्र कुशवाहा ने साधा निशाना

आरएलजेडी प्रमुख ने कहा कि आरजेडी के नेता नीतीश कुमार के बारे में क्या-क्या टिप्पणी नहीं करते हैं. यह बहुत पहले से होते रहा है. महागठबंधन में जाने के बाद से ही यह सब शुरू हो गया. नीतीश कुमार के मन में आरजेडी के प्रति गुस्सा तो रहता ही फिर जब-जब आरजेडी के खिलाफ उन्हें मौका मिलता है तो वो अपनी बात कह देते हैं. बता दें कि बिहार में सियासी उलटफेर की चर्चा जोरों पर है. दिल्ली से लेकर पटना तक सियासी हलकों में हलचल बढ़ी हुई है. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार सरकार को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. हालांकि किसी भी दल के नेता इसे लेकर अधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *