सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

भगवान कृष्ण का नाम लेते हुए CM मोहन यादव ने ‘यदुवंशी’ समाज पर कही बड़ी बात, स्कूली पाठ्यक्रम पर दिया मैसेज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भगवान कृष्ण का नाम लेते हुए CM मोहन यादव ने ‘यदुवंशी’ समाज पर कही बड़ी बात, स्कूली पाठ्यक्रम पर दिया मैसेज

बिहार पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के कारण मुझे सीएम बनने का मौका मिला. चाय बेचकर मोदी जी पीएम बने. देश में विकास हो रहा है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) आज (18 जनवरी) राजधानी पटना पहुंचे हुए हैं. इसको लेकर श्री कृष्ण चेतना मंच के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए भगवान कृष्ण ने खुद को सबसे पहले आगे किया व कदम बढ़ाए. लोकतंत्र को जिंदा रखने में हमारे समाज की अहम भूमिका है. यादव समाज के लोग गाय पालकर भी अपना जीवन चलाते हैं. पीएम मोदी (PM Modi) के कारण मुझे सीएम बनने का मौका मिला. चाय बेचकर मोदी जी पीएम बने. देश में विकास हो रहा है. विदेशों में भारत का डंका बज रहा है. मध्य प्रदेश में भगवान राम कृष्ण की जीवनी को स्कूलों में पाठ्यक्रम में शामिल कराया हूं.

भगवान श्री कृष्ण पर बोले सीएम मोहन यादव

Advertisement

मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा समाज जागृत है. इसका उदाहरण 5000 साल पुराना है. भगवान कृष्ण ने जब कंस का वध किया, भगवान श्री कृष्ण ऐसे महापुरुष हुए जिन्होंने राजा का वध किया, लेकिन सिंहासन पर नहीं बैठे. आपने अगर गीता नहीं पढ़ी तो जीवन अधूरा है. गीता हमेशा मार्गदर्शन करते रहती है. भगवान कृष्ण हमारे वंश के तो हैं ही, लेकिन उनकी पहचान अधर्मियों को नाश करने की है. जिसने भी धर्म का रास्ता छोड़ा, भगवान श्री कृष्ण धर्म की स्थापना के लिए कदम आगे बढ़ाए.

बिहार बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दोपहर 01:30 बजे पटना पहुंचे. कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर यह बीजेपी का बड़ा दांव है. आरजेडी के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी है. बिहार में 14% यादव हैं. वहीं, पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण चेतना मंच के बैनर तले मोहन यादव को सम्मानित किया जाना है. कार्यक्रम में पूरे बिहार से यादव समाज के लोग आए हैं. कार्यक्रम के बाद शाम में मोहन यादव बीजेपी दफ्तर आएंगे और बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे. बीजेपी दफ्तर के बाद इस्कॉन मंदिर भी आज शाम में जाएंगे फिर एमपी के लिए रवाना हो जाएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *