सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

केजरीवाल के सुंदरकांड पाठ ( कार्ड) से भाजपा में घबराहट

3 मिनट पढ़ें
केजरीवाल के सुंदरकांड पाठ ( कार्ड) से भाजपा में घबराहट

केजरीवाल के सुंदरकांड पाठ ( कार्ड) से भाजपा में घबराहट

Advertisement

केजरीवाल के सुंदरकांड पाठ ( कार्ड) से भाजपा में घबराहट

छींटाकशी करने उतरे छोटे से बड़े नेता
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हर माह के पहले मंगलवार को दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में हनुमान चालीसा तथा सुन्दरकाण्ड के पाठ कराने की घोषणा से भारतीय जनता पार्टी बंगले झाँकने लगी है | भारतीय जनता पार्टी नें राम मंदिर के नाम से पूजित अक्षत वितरित कर अपने पक्ष में जो माहौल बनाना शुरू किया था | अरविंद केजरीवाल नें अपनी कूटनीति से उनकी राजनीति पर पर ग्रहण लगा दिया है | खुद धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी का अरविंद केजरीवाल के हनुमान चालीसा के पाठ तथा सुंदरकांड के पाठ से भयभीत होना स्वाभाविक है |

Advertisement

भाजपा के सामने दिक्कत यह है की भाजपा अब अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी पर राम विरोधी होने का आरोप नहीं लगा सकती | अपितु जो काम अभी तक कांग्रेस नहीं कर सकी वह अरविन्द केजरीवाल नें करके दिखा दिया कि भाजपा राजनीति चमकाने के लिए भगवान श्री राम के नाम को कैश कर सकती है तो वे भी रामभक्ति में उनसे पीछे नहीं है | लिहाजा वे राम जी के साथ साथ हनुमान जी की शरण में भी पहुंच गए | आपने सुना ही होगा ,दुनिया चले ना श्री राम के बिना और रामजी चले ना हनुमान के बिना | अब भाजपा उन पर धर्म की राजनीती करने का आरोप लगा रही है लेकिन पुरानी कहावत है शीशे के घरों में रहने वालों को दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए | उल्लेखनीय है अरविन्द केजरीवाल नें राम मंदिर उद्घाटन से पहले ही सुंदरकांड का पाठ हर विधानसभा में करने की घोषणा कर दी थी | अभी तक हिन्दू धर्म की पिच पर भाजपा अकेले खेल रही थी बावजूद इसके अरविन्द केजरीवाल से निपटना उसके बूते से बाहर था अब अरविन्द केजरीवाल भी शोर्ट कट से उसी पिच पर पहुंच गए हैं लिहाजा भाजपा की परेशानी बढनी ही थी |

अरविंद केजरीवाल मंगलवार को रोहिणी में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था | रोहिणी सेक्टर 11 के प्राचीन श्री बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं. इससे पहले सोमवार को सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि सबकी सुख शांति और तरक्की के लिए मंगलवार को आप दिल्ली में कई जगह सुंदरकांड का पाठ करवा रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *