सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली सरकार के कथित वर्ल्ड लेवल मोहल्ला क्लीनिकों की खुली पोल : गुरमीत सिंह सूरा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली सरकार के कथित वर्ल्ड लेवल मोहल्ला क्लीनिकों की खुली पोल : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिन मोहल्ला क्लीनिकों को वर्ल्ड लेवल का बताते थे उनकी तरफ से लोगो को दी जा रही घटिया दवाएं तथा स्वास्थ्य जांच में हो रहे भ्रष्टाचार की परते खुलने लगी है | यह कहना है वरिष्ठ भाजपा नेता पश्चिमी जिला भाजपा के सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं उपराज्यपाल नें दोनों ही मामलों को संगीन मानते हुए सी.बी.आई.जांच के लिए कह दिया है | जांच पूरी होते ही सब सच्चाई सामने आ जाएगी और दिल्ली की जनता के सामने वर्ल्ड लेवल के मोहल्ला क्लीनिकों की पोल खुल जाएगी |

Advertisement

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार नें भ्रष्टाचार के तमाम रिकार्ड तोड़ डाले है कभी आबकारी नीति में घोटाला तो कभी डी.टी.सी.बसों की खरीद में घोटाला ,कभी स्कूलों में कमरे बनवाने को ले घोटाला तो कभी शौचालयों के निर्माण में घोटाला ना जाने कितने घोटाले है अब तो याद भी नहीं रहता हर रोज इस सरकार के घोटाले सामने आ रहे है | और अब तो हद ही हो गई सरकारी अस्पतालों में भी लोगो की जान से खिलवाड़ करते हुए नकली दवाईयों की सप्लाई का मामला भी सामने आ गया है जिसकी सी.बी.आई जांच के आदेश उपराज्यपाल नें दे दिए है | कभी भ्रष्टाचार को मुद्दा बना यह पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हुई थी लेकिन शुरू से ही विवादों में रही इस पार्टी के भ्रष्टाचार की परते अब धीरे-धीरे खुलने लगी है | भ्रष्टाचार के आरोपों में इस सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दूसरे मंत्री सत्येंद्र जैन सहित राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है बार-बार न्यायालय उनकी जमानत रद्द कर रही हैं बावजूद इसके बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्ट मंत्रियों को कट्टर ईमानदार तथा कट्टर देशभक्त बताते हैं | और मुख्यमंत्री खुद जांच एजेंसियों के रडार पर है पता नहीं कब उनका भी जेल जाने का नंबर लग जाए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *