सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आवासीय यूनिटों पर रेरा का आदेश वापस होना अच्छा कदम:दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आवासीय यूनिटों पर रेरा का आदेश वापस होना अच्छा कदम:दीपक गाबा

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : राजधानी दिल्ली में भवन निर्माण को लेकर पूर्व में दिए गए आदेश को रर की ओर से वापस लेने पर भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा नें उपराज्यपाल वी,के,सक्सेना तथा रर का आभार व्यक्त किया है | दीपक गाबा कहते हैं रेरा के आदेश के बाद राजधानी दिल्ली में अफरा तफरी का माहौल हो गया था | लोगो को काफी परेशानी हो रही थी |

Advertisement

उल्लेखनीय है की सुप्रीम कोर्ट के 2008 के आदेश का पालन करते हुए रर नें जमीन के एरिया के हिसाब से घर बनाने की संख्या सीमित कर दी थी | इस आदेश के बाद प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का काम दिल्ली में लगभग रुक गया था | लोगो में काफी भय व्याप्त था खास तौर से बिल्डर लॉबी में काफी भय देखा जा रहा था | लिहाजा प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त रुक गई थी |

दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली के भवन निर्माण को लेकर जो आदेश रेरा  नें दिया उपराज्यपाल  के आग्रह पर रेरा नें वापस ले लाखों लोगो को राहत दी है | अब फिर प्रोपर्टी की खरीद फरोख्त में तेजी आएगी | इस समस्या के समाधान के लिए कई सांसदों,विधायकों ,निगम पार्षदों सहित कई संस्थाओं नें उपराज्यपाल से इसके  समाधान की मांग की थी | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा नें भी इस आदेश को वापस लेने की मांग की थी | माननीय उपराज्यपाल नें मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और रेरा से इस आदेश को वापस लेने का आग्रह किया जिसके बाद रेरा नें यह आदेश वापस लिया जिससे लोगो को काफी राहत मिली |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *