सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगी प्रीमियम बस सेवा : अरुण तोमर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगी प्रीमियम बस सेवा : अरुण तोमर

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली में ऐप बेस्ड प्रीमियम बस सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के संगठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते हैं यह सेवा दिल्ली की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव लाएगी। लोग अपनी कार और स्कूटर छोड़कर बसों में सफर करना शुरू करेंगे। पिछले चार वर्षों में इसे सार्थक बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार नें काफी मेहनत की ।

Advertisement

दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद प्रीमियम बस सेवा के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी अरविंद केजरीवाल की महत्वाकांक्षी योजना है ऐप बेस्ड प्रीमियम बस सेवा इसके तहत लग्जरी बस चलाई जाएंगी जिसमें ए.सी, वाई फाई , जी पी एस , पैनिक बटन जैसी सारी आधुनिक सुविधा होगी लाइसेंस धारक रूट भी अपने हिसाब से तय कर सकता है और किराया भी | लेकिन किराया एप्प पर प्रदर्शित करना होगा ताकि पैसेंजर को पता रहे डायनेमिक प्राइसिंग की अनुमति होगी यानी किराया कम या ज्यादा अपने हिसाब से लाइसेंस धारक कर सकता है लेकिन डी टी सी के अधिकतम किराए से कम नहीं हो सकता ताकि डी टी सी / क्लस्टर प्रतिस्पर्धा ना हो यात्रियों से किराया केवल डिजिटल माध्यम से लिया जा सकेगा जो पहले से बुकिंग करेगा उसी को यात्रा की इजाजत होगी, फिजिकल टिकट नहीं दिया जाएगा एक बार लाइसेंस धारक ने यात्री की बुकिंग ले ली तो फिर यात्रा को रद्द नहीं किया जा सकता, केवल आकस्मिक में घटना का मामला अलग है |

अरुण तोमर कहते है यह योजना दिल्ली वासियों के लिए नये साल का तोहफा साबित होगा | इस सेवा से लोगो को घर बैठे ही अपनी यात्रा की सीट बुकिंग की सुविधा होगी | यह बस केवल उन्ही स्टैंड पर रुकेगी जहां की सवारी नें बुकिंग की होगी | अरुण तोमर कहते हैं इस बस में खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी | जितनी सीटें होंगी उतनी ही बुकिंग होगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *