सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

AAP सांसद राघव चड्ढा ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, BJP के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

AAP सांसद राघव चड्ढा ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, BJP के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

AAP MP Raghav Chadha Meets Election Commission Demands Strict Action  Against BJP | Delhi: AAP सांसद राघव चड्ढा ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, BJP  के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

आप सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी पर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक सोशल मीडिया अभियान चलाने का आरोप लगाया था. इसी मामले को लेकर वे चुनाव आयोग से मिले हैं.

दिल्ली में सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने चुनाव आयोग (Election Commission) से मुलाकात की. राघव चड्ढा ने कुछ दिनों पहले बीजेपी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक सोशल मीडिया अभियान चलाने का आरोप लगाया था. इसी मामले को लेकर चुनाव आयोग से मिले हैं. राघव चड्ढा ने कहा कि पहला दरवाजा चुनाव आयोग का होता है. हमें पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारी शिकायत का संज्ञान लेते हुए उचित से उचित कार्रवाई करेगा.

आप सांसद ने आगे कहा, “लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, आईपीसी की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का उल्लंघन हुआ है. इस उल्लंघन के संदर्भ में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.”

‘केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश’

Advertisement

गौरतलब है कि बीते बुधवार को राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि बीजेपी पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक सोशल मीडिया अभियान चला रही है. बीजेपी सोशल मीडिया के जरिए सीएम केजरीवाल की छवि और इमेज को खराब करने की कोशिश कर रही है. आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करेगी. उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग कार्रवाई करेगी.

राघव चड्ढा ने और क्या कहा था?

राघव चड्ढा ने कहा था, “बीजेपी चरित्र हनन पर जीवित है, यह चरित्र हनन पर पलती है. नेहरू से लेकर केजरीवाल तक, बीजेपी ने किसी को भी चरित्र हनन से नहीं बख्शा है. वे अपनी छवि तो नहीं सुधारते, लेकिन दूसरों को बदनाम करते हैं.” उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के ये कृत्य देश में “स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के विचार को कमजोर कर रहे हैं”. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग में बीजेपी के खिलाफ विस्तृत शिकायत दर्ज कराएगी.

चुनाव आयोग ने आप को भेजा था नोटिस

इससे पहले चुनाव आयोग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी को उसके सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप का जवाब गुरुवार तक देने को कहा था. इसके बाद आप ने यह कदम उठाया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *