सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाजपा और आप पार्टी ने दिल्ली के विकास को किया ठप : नीलम चौधरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भाजपा और आप पार्टी ने दिल्ली के विकास को किया ठप : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार तथा दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार नें राजधानी दिल्ली के विकास को ठप करके रख दिया है | आलम यह है कि कांग्रेस सरकार नें जिन योजनाओं पर  काम शुरू किया था वे भी अधूरी पड़ी है | यह कहना है  बाबरपुर जिला कांग्रेस की
उपाध्क्ष नीलम चौधरी का |

Advertisement

नीलम चौधरी कहती हैं  कि केन्द्र की भाजपा सरकार व दिल्ली सरकार ने दिल्ली के 365 गांवों के लोगों को, जिन्होंने दिल्ली बसाई है उन्हें आज शरणार्थी बना दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गांवों में हाउस टैक्स लगाना गांव वालों पर न केवल जुर्म है बल्कि यह नियमों के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि आज किसान रेवेन्यू रिकॉर्ड में अपनी ही जमीन का मालिक नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला यहां तक नहीं है बल्कि सच तो यह है कि आज किसी बुजुर्ग की मृत्यु के बाद उनके बच्चों के नाम रेवेन्यू रिकॉर्ड में जमीन दर्ज नहीं की जा रही। उन्होंने यह भी कहा कि ट्यूबवेल के कनेक्शन देने व गांव में थ्री फेस कनेक्शन देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नीलम चौधरी  कहा कि राजधानी में दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने झुग्गी झोपडी वालो व औद्योगिक मजदूरों के लिए राजीव रत्न आवास योजना के अंतर्गत मकान दिल्ली में बनाए थे, जिन्हें आज लाभार्थियों को देने की बजाय या तो सीआईएसएफ को दिया जा रहा है या वो आज नशेड़ियो का अड्डे  बन गए हैं, मकान टूटने शुरु हो गए है, परंतु  भाजपा के क्षेत्रीय सांसद व विधायक इस बारे में कुछ भी नही बोल रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *