सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सड़कों पर घूमती आवारा गायों की वजह से हो रहे है एक्सीडेंट : हरिकिशन जिंदल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सड़कों पर घूमती आवारा गायों की वजह से हो रहे है एक्सीडेंट : हरिकिशन जिंदल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) ; कांग्रेस नेता व पूर्व  जिलाध्यक्ष हरी किशन जिन्दल ने बताया कि दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रो जैसे आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, शाह आलम बांध, आजादपुर मंडी, सराय पीपल थला, त्रिनगर में शंकर चौक, पीतमपुरा में डिस्ट्रिक्ट पार्क, प्रशांत विहार, शालीमार बाग, वजीरपुर जेजे कॉलोनी, वजीरपुर गांव अशोक विहार, केशवपुरम व अन्य जगहों पर आवारा गायें सड़कों पर घूमती रहती है जिसकी वजह से रोजाना रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं, गायें लोगों को टक्कर मार देती है जिससे उनकी जान पर खतरा बना रहता है और आवारा गायों के बीच सडक में बैठने की वजह से ट्रैफिक जाम होने से लोगो को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पडता है, गायें कूडा और प्लास्टिक पन्नी खाती है और गंदगी फैलाती है, कोई देखने सुनने और करने वाला नही है |
श्री जिन्दल ने कहा कि गाय हमारी माता है और एक दिव्य पशु है हिन्दू व अन्य धर्मो के लोग गाय की पूजा करते है, गाय को लेकर भाजपा व अन्य दल राजनीति तो बहुत करते है लेकिन उनकी देखरेख करने की बात कोई नही करता है, धर्म की व गाय की राजनीति करने वाले मौन क्यों है और दिल्ली नगर निगम व सरकार का इस पर कोई ध्यान नही है |

Advertisement

श्री जिंदल नें दिल्ली के गवर्नर  विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली नगर निगम की मेयर डा.शैली ओबराय और कमिश्नर से पत्र लिखकर मांग की है कि इन आवारा गायों की समस्या का जल्द से जल्द निदान किया जाये जिससे लोगों की परेशानी दूर हो सके |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *