सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Sanjay Singh पर बीजेपी के गालीबाज सांसद ने लगाए गंभीर आरोप, AAP के ट्वीट पर किया पलटवार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बीजेपी के गालीबाज सांसद ने Sanjay Singh पर लगाए गंभीर आरोप, AAP के ट्वीट पर किया पलटवार 

रमेश बिधूड़ी ने ईडी रेड के बाद संजय सिंह पर निशाना साधा है. साथ ही कहा कि उन्हीं के पार्टी के एक नेता की आय 2,43,600 रुपये है, पर वो शादी में 2.5 करोड़ रुपये खर्च करते हैं.

दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय के आवास पर छापेमारी (Sanjay Singh ED Raids) ने बीजेपी को हमला बोलने का मौका दे दिया है. ईडी की छापेमारी के बाद से दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज, कपिल मिश्रा सहित कई नेता दिल्ली सरकार पर हमला बोल चुके हैं. अब भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण दिल्ली से गालीबाज सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने भी आप के कद्दावर नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) पर तंज कसा है.

Advertisement

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने आज भी आप नेता के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है. उन्होंने बुधवार को अपने पोस्ट एक्स में दावा किया है कि संजय सिंह कल तक सिनेमा घरों के बाहर गलत काम करने को लेकर जाने जाते रहे हैं, वो आज ईमानदारी की बात बढ़ चढ़कर करते हैं. उन्हीं के पार्टी के एक इंटरनेशनल नेता जिनकी सालाना आय लगभग 2,43,600 रुपये मात्र है, वो अपनी शादी में 2.5 करोड़ रुपये खर्च करते हैं. एक रात के लिए 10 लाख की कीमत के कमरे बुक करते हैं. इसके बावजूद ये आम आदमी पार्टी के कट्टर ईमानदार नेता हैं.

बता दें कि रमेश बिधूड़ी हाल ही में संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करे के लिए सुर्खियों में रहे हैं. जब इस मसले को लेकर देश और दुनिया में बवाल मचा तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा था कि सियासी बयान परिस्थितियों पर निर्भर करता है. अगर उन्हें बुरा लगा था तो एक बार फोन कर देते, वहीं पर यह मामला समाप्त हो जाता.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *