सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

व्यापारियों की दुकानों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को इंप्रेस करने के लिए की थी फायरिंग, दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को इंप्रेस करने के लिए व्यापारियों की दुकानों पर की थी फायरिंग, दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को इंप्रेस करने के लिए राजौरी गार्डन इलाके में दो बदमाशों ने व्यापारियों की दुकानों पर फायरिंग की थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए शूटर्स का नाम दीपांशु उर्फ मोनू और मोइनुद्दीन उर्फ सलमान है. दोनों बदमाश सलमान त्यागी गैंग के हैं. बता दें कि सलमान त्यागी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है. दोनों बदमाशों ने 19 तारीख की रात राजौरी गार्डन इलाके में दो अलग-अलग जगह पर व्यापारियों की दुकानों पर फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे.

क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रविंद्र यादव के मुताबिक, फायरिंग से पहले दोनों व्यापारियों के पास वर्चुअल कॉल के जरिए फिरौती के लिए कॉल किया गया था. दोनों व्यापारियों से 50-50 लाख की फिरौती देने की मांग की गई थी. पैसे न मिलने पर दोनों की दुकान पर फायरिंग करवा दी गई.

सीसीटीवी से हुई पहचान

क्राइम ब्रांच ने इस मामले को सुलझाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. इसके बाद दोनों बदमाशों की पहचान की गई. पुलिस ने उन्हें 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. दीपांशु उर्फ मोनू के पिता और सलमान त्यागी आपस में दोस्त हैं. दीपांशु और उसका साथी उनकी मदद से ही सलमान त्यागी से मिलने के लिए जेल में जाते थे.

Advertisement

जेल में सलमान त्यागी से मिलने जाते थे बदमाश

पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि वे अक्सर सलमान त्यागी से मिलने के लिए जेल में जाया करते थे. सलमान त्यागी ने दोनों को अपने गैंग में शामिल कर लिया था. उसने दोनों बदमाशों को जेल के अंदर से ही कॉल के जरिए जानकारी दी थी कि हथियार कहां से मिलेंगे, गोलियां कहां से मिलेंगी और स्कूटी किस इलाके से चोरी करनी है. इसके बाद दोनों ने सलमान त्यागी के कहने पर वारदात को अंजाम दे डाला.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल होना चाहते थे दोनों

जब क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से गैंग में शामिल होने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि उनको लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल होना था. इसी लालच में उन्होंने गैंगस्टर सलमान त्यागी का हाथ थाम लिया. गौरतलब है कि सलमान त्यागी पहले नीरज बवानिया गैंग के साथ जुड़ा हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम ऊपर बढ़ा वैसे-वैसे लोकल बदमाश और नाबालिक लड़के, लॉरेंस गैंग में शामिल होने लगे हैं और यही वजह थी कि सलमान त्यागी ने भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ थाम लिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *