सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

90 सचिव में सिर्फ 3 ओबीसी समुदाय से,’ राहुल गांधी के दावे के बीच जानिए सरकार का आंकड़ा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘भारत सरकार के 90 सचिव में सिर्फ 3 ओबीसी समुदाय से,’ राहुल गांधी के दावे के बीच जानिए सरकार का आंकड़ा

राहुल गांधी ने दावा किया है कि भारत सरकार में 90 सचिवों में केवल तीन ओबीसी समुदाय से आते हैं. इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने जवाब दिया कि बीजेपी के 85 सांसद ओबीसी हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (20 सितंबर) को संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर जारी चर्चा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जातीय जनगणना की मांग से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा, “मेरी नजर में एक चीज (ओबीसी कोटा नहीं होना) इस विधेयक को अपूर्ण बनाती है. मैं चाहता हूं कि इस विधेयक में ओबीसी आरक्षण को शामिल किया जाना चाहिए था.”

उन्होंने दावा किया कि भारत सरकार में 90 सचिव हैं, जिनमें केवल तीन ओबीसी समुदाय से आते हैं और वे सिर्फ पांच प्रतिशत बजट को नियंत्रित करते हैं.

तत्काल लागू हो महिला आरक्षण बिल

राहुल गांधी ने जातीय जनगणना कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह ओबीसी का अपमान है. उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू किया जाए, क्योंकि इसके लिए जनगणना और परिसीमन की जरूरत नहीं है.

राहुल गांधी को अमित शाह का जवाब

वहीं, राहुल गांधी को जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की नीतियों का निर्धारण कैबिनेट करती है. इस देश की संसद करती है. आंकड़े चाहिए तो मैं बताता हूं. बीजेपी में 29 फीसदी सांसद ओबीसी से हैं. 85 सांसद ओबीसी हैं. तुलना करना है तो आ जाइए. 29 मंत्री ओबीसी से हैं.

Advertisement

केंद्र के 89 सचिवों में कोई ओबीसी नहीं

द प्रिंट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार 2019 में केंद्र में तैनात 89 सचिवों में से केवल एक अनुसूचित जाति (एससी) से थे, जबकि तीन अनुसूचित जनजाति से थे. लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोई भी सचिव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से नहीं था.

इन विभागों या मंत्रालय में भी नहीं है ओबीसी सचिव

इतना ही नहीं केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों में एससी/एसटी/ओबीसी अधिकारियों का प्रतिनिधित्व अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक स्तर पर भी असंतुलित था. उदाहरण के लिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों में 93 अतिरिक्त सचिवों में से केवल छह एससी और पांच एसटी थे, जबकि इस रैंक का कोई भी ओबीसी नहीं थे. वहीं, 275 संयुक्त सचिवों में से 13 (4.73 प्रतिशत) एससी, नौ (3.27 प्रतिशत) एसटी और 19 ओबीसी थे.

मंडल कमीशन ने लागू किया था आरक्षण

गौरतलब है कि मंडल आयोग की सिफारिशों के बाद से सरकार ने सरकारी नौकरियों में ओबीसी के लिए 27.5 फीसदी, एससी के लिए 15 फीसदी और एसटी के लिए 7.5 फीसदी आरक्षण अनिवार्य कर दिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *