2024 के लोकसभा चुनाव में जीतेगा इंडिया गठबंधन : परमानन्द शर्मा
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : इंडिया गठबंधन बनने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के आला नेताओं की नींद उडी हुई है | उन्हें लगता है देश की जनता उन्हें अब विदा करने वाली है | यह कहना है राम नगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को ले भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से भयभीत है |
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी समेत सभी भाजपा के नेताओं के चेहरे पढ़ यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है | जिस भाजपा को अपने नौ साल से भी अधिक शासन के दौरान महंगाई की याद नहीं आईउसे मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सस्ते गैस सिलेंडर देने की घोषणा से याद आया देश के करोड़ों लोग रसोई गैस सिलेंडरो की लगातार बढती कीमतों से परेशान है लिहाजा लोगो के जख्मों पर मरहम लगाते हुए ऊंट के मुहं में जीरा समान कीमते कम कर लोगो की सहानुभूति लेने का प्रयास भाजपा सरकार नें किय है |
परमानन्द शर्मा कहते हैं कांग्रेस सरकार के समय रसोई गैस की आखिरी कीमत चार सौकुछ रूपये थी जिस पर भाजपा नें हल्ला काट दिया था | और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें नारा दिया था बहुत हुई महंगाई की मार अबकीबार मोदी सरकार | बाबा रामदेव नें भी सस्ता पेट्रोल दिलाने का वादा किया था लेकिन मोदी शासन में रसोई गैस सिलेंडर ढाई गुना से भी ज्यादा दर पर बिका और पेट्रोल करीब तीन गुना अधिक | कई विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हुई करारी हार के बाद भाजपा को होश आया है लेकिन वह भी पूरा नहीं | परमानन्द कहते हैं विपक्षी गठबंधन की घोषणा मात्र से भाजपा के तोते उड़े हें हैं अब उसे महंगाई और बेरोजगारी याद आने लगी लगी है |



