सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रेहड़ी पटरी वालों की जीविका पर प्रहार किया प्रशासन नें ,मुआवजा दे सरकार : परमानन्द शर्मा

2 मिनट पढ़ें
रेहड़ी पटरी वालों की जीविका पर प्रहार किया प्रशासन नें ,मुआवजा दे सरकार : परमानन्द शर्मा

रेहड़ी पटरी वालों की जीविका पर प्रहार किया प्रशासन नें ,मुआवजा दे सरकार : परमानरेहड़ी पटरी वालों की जीविका पर प्रहार किया प्रशासन नें ,मुआवजा दे सरकार : परमानन्द शर्मान्द शर्मा

Advertisement

रेहड़ी पटरी वालों की जीविका पर प्रहार किया प्रशासन नें ,मुआवजा दे सरकार : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : राम नगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष परमानन्द शर्मा का कहना है राजधानी में जी-20 समिट एक गौरव का विषय है और इस शानदार सम्मेलन को हमें मिलकर कामयाब बनाना चाहिए | परंतु सरकार द्वारा जी-20 के नाम पर पूरी दिल्ली में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को 5 से 11 सितम्बर तक बंद करने के आदेश ने कमरतोड़ महंगाई के चलते इन लाखों रेहड़ी पटरी वालों की अजीविका पर कड़ा प्रहार किया है। इन बाजारों में सब्जी, फल, दलहन, कपड़े व अन्य रोजमर्रा की वस्तुऐं मिलती है इनके बंद होने पर रेहड़ी पटरी, साप्ताहिक बाजारों लगाने वाले लोगों की अजीविका प्रभावित हो रही है। नई दिल्ली क्षेत्र के अलावा पूरी दिल्ली में बाजार बंद करने का सरकार का निर्णय गलत है।

Advertisement

परमानन्द शर्मा कहते हैं  नई दिल्ली में अघोषित लॉक डाउन के कारण रेहड़ी पटरी, खोमचे, मंदिरों, गुरुद्वारें के नजदीक छोटी-छोटी दुकाने लगाने वालों को 15 दिन पहले ही सरकार ने हटा दिया है जिसके कारण इनकी अजीविका प्रभावित हो रही है। इन गरीब लोगों की कमाई न करने से आजीविका प्रभावित होती है। 15 दिनों की कमाई न करने के से इनके कई  महीने की आजीविकाप्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा के विधायक है, उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे इन प्रभावित लोगों को 20-25 हजार रुपये मुआवजा दें। त्योहारों का सीजन की शुरुआत हो रही ह और दिल्ली नगर निगम में अधिकृत और अनाधिकृत लाखों रेहड़ी पटरी, साप्ताहिक बाजार के लाखों लोग इन अघोषित लॉकडाउन से प्रभावित हो रहे हैं। सरकार सर्वे कराकर तुरंत इन लोगों तुरंत मुआवजा दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *