सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बदले जायेगें नाकारा ब्लाक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ,कांग्रेस नें नियुक्त किये लोकसभा पर्यवेक्षक   

3 मिनट पढ़ें
बदले जायेगें नाकारा ब्लाक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ,कांग्रेस नें नियुक्त किये लोकसभा पर्यवेक्षक   

बदले जायेगें नाकारा ब्लाक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ,कांग्रेस नें नियुक्त किये लोकसभा पर्यवेक्षक   

Advertisement

बदले जायेगें नाकारा ब्लाक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ,कांग्रेस नें नियुक्त किये लोकसभा पर्यवेक्षक   

 – अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली  : दिल्ली कांग्रेस की कमान सम्भालने से पूर्व ही प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती देने का प्रयास करने लगे है |  उल्लेखनीय है श्री लवली विधिवत रूप से 14 तारीख को अपना पदभार स्म्भालेगें | लेकिन उन्होंने निर्देश दे दिए हैं सन्गठन में जो जिलाध्यक्ष या ब्लाक अध्यक्ष ठीक से काम नहीं कर रहे उनकी छुट्टी कर दी जाए | बाकायदा उन्होंने इस काम के लिए अपनी टीम बना दी है जिसमें दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं को रखा है जो विधानसभा क्षेत्रों में जायेगें और सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं से जानकारी लेगें ब्लाक अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की क्या कार्यशैली है | सन्गठन के प्रति वह अपने दायित्व निभा पा रहे  है या नहीं |

उन्होंने अपनी   टीम बनाई है या नहीं | जिला या प्रदेश  की मीटिंग में जाते है या नहीं आदि कई तरह के सवाल पूछे जायेगें | अखिल  भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी नें राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं और उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना काम भी शुरू कर दिया है | इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से भी सभी संसदीय क्षेरों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी गई है |

Advertisement

दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया तथा प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली नें सूची जारी करते हुए बताया विजय लोचव,चौधरी अजित सिंह तथा बेगराज को चांदनी चौक लोक सभा सीट का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जबकि इस सीट के लिए राहुल रिछारिया एआईसीसी के पर्यवेक्षक होंगे | साऊथ दिल्ली के लिए पूर्व मंत्री हारून युसूफ,सुरेन्द्र कुमार तथा नीतू वर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है | गुलाम हुसैन खलक एआईसीसीके पर्यवेक्षक होंगें |

उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट के लिए पूर्व विधायक नसीब सिंह, दर्शना राम कुमार,व पी.एस.बाबा को नियुक्त किया गया है जबकि इस सीट के लिए डॉ.संजय मलिक एआईसीसी के पर्यवेक्षक होंगें | दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ वरिष्ठ नेता रोमेश सब्बरवाल तथा सुषमा यादव को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट का पर्यवेक्षक बनाया गया है एआईसीसी की ओर से चिमन भाई विन्झुंडे को लगाया गया है | नई दिल्ली सीट के लिए हरी शंकर  गुप्ता,वीर सिंह धिगान तथा राजेश कौशिक पर्यवेक्षक बनाये गए है |

एआईसीसी की ओर से ह्कुबा जडेजा पर्यवेक्षक रहेगें | पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए मतीन अहमद,जितेन्द्र बघेल,जय करन चौधरी को  पर्यवेक्षक बनाया गया है एआईसीसी की ओर से डॉ.संजय शर्मा रहेगें पश्चिमी दिल्ली के लिए कमल कान्त शर्मा,डॉ.नरेश कुमार तथा ऋतू सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है जबकि डॉ.उमा शंकर पांडेय एआईसीसी की ओर से रहेंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *