Home धर्म-कर्म मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविंदा आला रे के उपलक्ष्य में भूमि पूजन का...

मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविंदा आला रे के उपलक्ष्य में भूमि पूजन का आयोजन किया गया

0
184
मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविंदा आला रे के उपलक्ष्य में भूमि पूजन का आयोजन किया गया
मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविंदा आला रे के उपलक्ष्य में भूमि पूजन का आयोजन किया गया

मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविंदा आला रे के उपलक्ष्य में भूमि पूजन का आयोजन किया गया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति  द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले गोविंदा आला रे मटकी फोड़ कार्यक्रम व महिला कीर्तन प्रतियोगिता के लिए यमुना विहार एमटीएनएल ग्राउंड में मंत्रों उच्चारण के साथ हवन यज्ञ कर भूमि पूजन किया गया। संस्था के संस्थापक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट मा. श्री जय भगवान गोयल ने मुख्य यजमान बनकर हवन व पूजा की।

इस मौके पर कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी  देते हुए श्री गोयल ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाला सर्वाधिक लोकप्रिय मटकी फोड कार्यक्रम ‘‘गोविंदा आला रे’’ इकलौता व अनूठा कार्यक्रम है जिसे संस्था भव्यता पूर्वक वर्ष 2004 से लगातार आयोजित करती आ रही है। जिसकी सभी तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्था द्वारा आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर मटकी फोड़ कार्यक्रम में ‘गोविन्दा आला रे’ छत्रपति शिवाजी अवार्ड वितरण समारोह व बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं, को ध्यान में रखते हुए वृद्धों का सम्मान समारोह व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए, देश की सबसे बड़ी पहली महिला कीर्तन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ‘दिल्ली बेस्ट कीर्तन मंडली अवार्ड’ दिया जायेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक  अजय महावर, अग्रवाल समाज यमुना विहार के प्रधान  अजय अग्रवाल, जिला उत्तरी-पूर्वी भाजपा की जिला अध्यक्ष  पूनम चौहान, भाजपा जिला शाहदरा अध्यक्ष  संजय गोयल, संस्था के  मनदीप गोयल, धर्मेन्द्र बेदी, अवध कुमार, चौ. ईश्वर पाल सिंह, जयप्रकाश बघेल, शंकर लाल अग्रवाल, विष्णु गर्ग, रामअवतार गुप्ता, डॉ. वी.के. गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, पूजा शर्मा, एडवोकेट गीता भारद्वाज, रवि शंकर अग्रवाल, अमरनाथ गोयल, राजेश कुमार गुप्ता और रमाकांत शर्मा सहित कई मुख्य व धार्मिक संगठनां के प्रतिनिधियां ने हवन में अपनी आहूतियां अर्पण कर, 6 व 7 सितंबर को होने जा रहे भव्य जन्माष्टमी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भगवान श्री राधा कृष्ण के श्री चरणों  में प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here