सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नूंह में 51 लोगों से हुई ब्रजमंडल यात्रा, पुलिस ने मंदिर ले जाकर जलाभिषेक कराया

2 मिनट पढ़ें
नूंह में 51 लोगों से हुई ब्रजमंडल यात्रा, पुलिस ने मंदिर ले जाकर जलाभिषेक कराया

नूंह में 51 लोगों से हुई ब्रजमंडल यात्रा, पुलिस ने मंदिर ले जाकर जलाभिषेक कराया

Advertisement

नूंह में 51 लोगों से हुई ब्रजमंडल यात्रा, पुलिस ने मंदिर ले जाकर जलाभिषेक कराया

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद, सर्वजातीय हिंदू महापंचायत और बजरंग दल के आह्वान पर हिंदू संगठनों की पैदल ब्रजमंडल यात्रा नहीं हो सकी। पुलिस नूंह बाइपास से 51 लोगों को पुलिस सिक्योरिटी में 3 गाड़ियों में लाई। उन्होंने पहले नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। हिंदू संगठनों की यात्रा को सरकार और प्रशासन ने पहले ही परमिशन देने से इनकार कर दिया था। नूंह में बाहरी लोगों को मंदिर में एंट्री नहीं दी गई।

सोमवार को नूंह में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। यहां के बाजार, स्कूल-कॉलेज और बैंक सब बंद रहे। धारा 144 लागू कर दी गई है। हिंदू संगठनों की यात्रा को सरकार और प्रशासन ने परमिशन देने से इनकार कर दिया था। पत्रकारों सहित किसी को भी नलहरेश्वर मंदिर के पास जाने की इजाजत नहीं थी।

Advertisement

 

एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा इनपुट है कि मंदिर के आसपास के इलाकों में हिंसा की तैयारी की गई है। इस वजह से किसी बाहरी व्यक्ति को मंदिर में जाने इजाजत नहीं थी। हरियाणा पुलिस ने नूंह में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों का दावा किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *