सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की घोषणा ऐतिहासिक निर्णय : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की घोषणा ऐतिहासिक निर्णय : मुकेश बंसल

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की घोषणा ऐतिहासिक निर्णय : मुकेश बंसल

Advertisement

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की घोषणा ऐतिहासिक निर्णय : मुकेश बंसल

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़  ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कर्दम पुरी के निगम पार्षद मुकेश बंसल नें  इसे सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया | मुकेश बंसल नें कहा प्रधानमन्त्री नें यह घोषणा कर भारतीय वैज्ञानिकों की हौंसला अफजाई की है | और यह दिन हमेशा लोगो के बीच एक यादगार के रूप में रहेगा | और आने वाली पीढ़ी को समय-समय पर इस एतिहासिक
क्षण की याद दिलाता रहेगा |

ग्रीस से भारत लौट सीधे वैज्ञानिकों से बेंगलूर मिलने पहुंचे प्रधानमन्त्री नें यह संदेश भी दिया यह कार्य उनके लिए कितना महत्वपूर्ण था |मुकेश बंसल कहते हैं चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग भारत के उदय का बड़ा संकेत है | हमारे वैज्ञानिकों नें वह कर दिखाया जो अभी तक कोई नहीं कर सका यहाँ तक कि अमेरिका और रूस भी यह करिश्मा नहीं कर सके |

Advertisement

मुकेश बंसल कहते हैं मोदी जी के कुशल नेत्रत्व का  अभिनन्दन है जिनकी सरपरस्ती में यह कमाल हुआ | इस दिव्य चमत्कार से ना केवल भारत अपितु पूरी दुनिया में भारत के वैज्ञानिकों का डंका बज गया है | और इस मिशन की कामयाबी के दूरगामी परिणाम निकट भविष्य में देश को देखने को मिलेगे | उन्होंने कहा यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा की अब तक की सबसे बड़ी एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है। पूरा विश्व भारत की सफलता को टकटकी लगाए देख रहा है और अचंभित भी है। विश्व में भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला प्रथम देश बन गया है। इसे ऐतिहासिक पल बताते हुए देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी उन्होंने कहा देश के वैज्ञानिकों  नें यह दिखा दिया है वे दुनिया में नम्बर वन है | विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के साथ, भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि भारत दुनिया में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। यह सफलता भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में क्षमता और शक्ति का प्रमाण है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *