सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राजकुमार बल्लन और प्रवेश शर्मा के प्रभारी बनने से मिलेगी भाजपा को जमीनी मजबूती

2 मिनट पढ़ें
राजकुमार बल्लन और प्रवेश शर्मा के प्रभारी बनने से मिलेगी भाजपा को जमीनी मजबूती

राजकुमार बल्लन और प्रवेश शर्मा के प्रभारी बनने से मिलेगी भाजपा को जमीनी मजबूती

Advertisement

राजकुमार बल्लन और प्रवेश शर्मा के प्रभारी बनने से मिलेगी भाजपा को जमीनी मजबूती

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : भारतीय जनता पार्टी नें लोकसभा चुनावों की बिसात बिछाना शुरू कर दी है | जिला तथा प्रदेश स्तर पर संगठन घोषित करने
के बाद पार्टी नें जमीनी तथा तजुर्बेकार नेताओं को अहम जिम्मेदारी देनी शुरू कर दी है | सातों लोकसभा क्षेत्रों में अनुभवी पदाधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ तथा कर्मठ नेताओं को लगाया गया है |

इतना ही नहीं पार्टी नें अपने सभी जिलों में भी प्रभारी तैनात कर दिए है |इसके  साथ-साथ सभी प्रमुख मोर्चों तथा अग्रिम संगठनों के प्रभारी भी बेहद अनुभवी लोग लगाये हैं | पार्टी की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है किसान मोर्चे का प्रभारी राज कुमार बल्लन  जैसे  जमीनी नेता को लगाया गया है जो स्वयं तीन बार दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चे के अध्यक्ष  रह  चुके हैं  और भाजपा के उत्तर पूर्वी जिले के अध्यक्ष भी रह चुके हैं यानी उन्हें सन्गठन का पूरा अनुभव है | उनकी नियुक्ति स्वयं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा नें उनके अनुभव को देखते हुए सांसद मनोज तिवारी  के अनुमोदन पर की है | राज कुमार  बल्लन नगर निगम की निर्माण समिति के साथ-साथ शिक्षा समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं लिहाजा उन्हें प्रशासनिक अनुभव भी है |

Advertisement

इसी तरह श्री बल्लन के साथ किसान मोर्चे में सह प्रभारी लगाये प्रवेश शर्मा भी बेहद अनुभवी नेता है वे दो बार नगर निगम जोन समिति के अध्यक्ष रहे हैं तो एक बार स्थायी समिति के अध्यक्ष और निगम में नेता सदन रहे हैं पूर्व में पार्टी के नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष भी रहे है | प्रवेश शर्मा भी सांसद मनोज तिवारी के नजदीकी माने जाते हैं उन्हें भी सन्गठन चलाने का अच्छा ख़ासा अनुभव है | इए में माना जा रहा है भाजपा लोक सभा चुनावों को ले बेहद गंभीर है जो अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारी दे रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *