सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नूंह में मस्जिद में आग लगाई, गुरुग्राम में मुस्लिम समुदाय के दो लोगों की पिटाई

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हरियाणा के नूंह जिले में एक मस्जिद में आग लगा दी गई और शॉर्ट सर्किट के कारण एक अन्य मस्जिद में आग लग गई, जबकि गुरुग्राम में लगभग 30 लोगों के एक समूह ने मुस्लिम समुदाय के दो भाइयों की कथित तौर पर पिटाई की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे मस्जिद में हुई इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ। इनमें से एक मस्जिद विजय चौक के पास स्थित है जबकि दूसरी थाने के पास है। दोनों मस्जिदों को थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, ‘‘एक मस्जिद में हल्की आगजनी की गई है जबकि दूसरी मस्जिद में आग संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।’’ पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद दोनों मस्जिदों पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि दो मस्जिदों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका गया था। पुलिस ने कहा कि पड़ोसी गुरुग्राम में निसार अली और उसके भाई रुस्तम अली को बुधवार शाम लगभग 30 लोगों के समूह ने कथित तौर पर पीटा था।  मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी पीड़ित यहां पालदा गांव की एक झुग्गी बस्ती में रहते हैं। निसार अली की शिकायत के अनुसार, लगभग 25 से 30 युवाओं का एक समूह मंगलवार को झुग्गी में आया और निवासियों को बुधवार तक शहर छोड़ने के लिए कहा। निसार अली ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘बुधवार शाम करीब सात बजे मैं अपने भाई रुस्तम अली के साथ सेक्टर 70 से झुग्गी बस्ती जा रहा था कि रास्ते में क्रिकेट ग्राउंड के पास चार-पांच युवक आए और मेरा नाम पूछा और उसके बाद उन्होंने हम दोनों को पीटना शुरू कर दिया। जल्द ही 25 से अधिक युवक उनके साथ शामिल हो गए और उन्होंने हमें बुरी तरह पीटा। उन्होंने मेरे धर्म के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणियां कीं। जब कुछ लोग वहां जमा हुए तो वे भाग गए।’’

Advertisement

शिकायत के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ बुधवार रात बादशाहपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 149 (गैरकानूनी सभा), 323 (चोट पहुंचाना), 295 ए (किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के इराद से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य), 506 (आपराधिक धमकी) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।  हरियाणा सरकार के मुताबिक, हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 78 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *