सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गंभीर और सचदेवा की सहमति से ही बने पूर्वी दिल्ली के जिलाध्यक्ष, दोनों का आशीर्वाद लेने पहुंचे

3 मिनट पढ़ें
गंभीर और सचदेवा की सहमति से ही बने पूर्वी दिल्ली के जिलाध्यक्ष, दोनों का आशीर्वाद लेने पहुंचे

गंभीर और सचदेवा की सहमति से ही बने पूर्वी दिल्ली के जिलाध्यक्ष, दोनों का आशीर्वाद लेने पहुंचे

Advertisement

गंभीर और सचदेवा की सहमति से ही बने पूर्वी दिल्ली के जिलाध्यक्ष, दोनों का आशीर्वाद लेने पहुंचे

-अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा अध्यक्षों की जारी की गई सूची में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व उप महापौर संजय गोयल को शाहदरा जिले का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि विजेंद्र धामा को पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत मयूर विहार जिले की कमान सौंपी गई है | संजय गोयल को जमीनी कार्यकर्ता माना जाता है | वे निगम पार्षद के साथ-साथ उप महापौर भी रहे है | पिछला विधानसभा चुनाव भी शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से लड़े थे और थोड़े अन्तराल से रह गए थे | विजेंद्र धामा जिला भाजपा की टीम में लम्बे समय से पदाधिकारी हैं उन्हें प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा का करीबी बताया जाता है | प्रदेश अध्यक्ष का होम डिस्ट्रिक्ट होने के नाते उनकी पसंद का अध्यक्ष बनना तय था इसका जिक्र हमने पहले भी किया था | मयूर विहार जिले से अधिक दावेदार नहीं थे सांसद गौतम गंभीर नें भी अध्यक्ष का सम्मान करते हुए उनके नाम पर सहमती जता दी थी |

 

Advertisement

जहां तक शाहदरा जिले का सवाल था जिला महामंत्री दीपक गाबा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की पहली पसंद थी जबकि सुशील उपध्ययाय दूसरी लेकिन सुशील के खिलाफ पार्टी के एक निगम पार्षद नें मोर्चा खोल रखा था कि उन्होंने उसे चुनाव हरवाने के लिए काम किया था | जबकि दीपक गाबा ,जातीय समीकरण के तहत फिट नहीं बैठ रहे थे | चौदह जिलों में से दो जिलो में पंजाबी नाम फाइनल होने के बाद शाहदरा जिला या उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला किसी वैश्य के खाते में जाना था लेकिन उत्तर पूर्वी जिले के तहत पूनम चौहान महिला खाते के साथ-साथ बड़े नेताओं का नाम था लिहाजा वहां वैश्य खाते से प्रमोद गुप्ता का नम्बर नहीं लग सका जिसके चलते शाहदरा जिला किसी वैश्य को मिलना तय था | शाहदरा से वैश्य दावेदारों में कई नाम थे संजय गोयल के अलावा पूर्व निगम पार्षद रोमेश गुप्ता ,जिला कोषाध्यक्ष हरिओम गुप्ता के नाम प्रमुख थे लेकिन संजय गोयल सबके प्रिय माने जाते हैं लिहाजा उनके नाम पर प्रदेश अध्यक्ष और सांसद गंभीर की सहमती बनने में देर नही लगी | गौतम गंभीर ने भाजपा के नव नियुक्त मयूर विहार के जिला अध्यक्ष विजेंदर धामा और शाहदरा जिला अध्यक्ष संजय गोयल से मुलाकात कर उन्हें उनके नए दायित्वों के लिए उन्हें शुभकामनायें दीं. सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हम सभी मिलकर पूर्वी दिल्ली में एक बार फिर भाजपा का परचम लहरायेंगे, और पार्टी को मजबूत बनाने का मिलकर काम करेंगे। हम सभी मिलकर दिल्ली की गैरज़िम्मेद्दार और विज्ञापन वाली सरकार की हकीकत जनता के सामने लानी होगी। आने वाले 2024 के आम चुनाव में हम सभी मिलकर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *