सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राजकुमार बल्लन की भाजपा में वापसी से जिले में बदलेगें सियासी समीकरण

3 मिनट पढ़ें
राजकुमार बल्लन की भाजपा में वापसी से जिले में बदलेगें सियासी समीकरण

राजकुमार बल्लन की भाजपा में वापसी से जिले में बदलेगें सियासी समीकरण

Advertisement

राजकुमार बल्लन की भाजपा में वापसी से जिले में बदलेगें सियासी समीकरण

-अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , उत्तर पूर्वी दिल्ली के जमीनी नेता पूर्व निगम पार्षद राजकुमार बल्लन के एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र की सियासत के समीकरण बदलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता | राजकुमार बल्लन आज अपने समर्थकों के साथ आम आदमी छोड़कर भारतीय
जनता पार्टी में शामिल हो गए है | प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा नें उनकी घर वापसी करायी | इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ,क्षेत्रीय विधायक अजय महावर जिला अध्यक्ष मोहन गोयल भी मौजूद थे |

Advertisement

राजकुमार बल्लन करीब चार दशक से भाजपा में सक्रिय रहे है | छात्र जीवन से ही वे जनता विधार्थी मोर्चे से जुड़े रहे और पार्टी में बड़े पदों तक पहुंचे | उत्तर पूर्वी जिले के जिलाध्यक्ष के अलावा दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे | दो बार नगर निगम का चुनाव लड़े और निगम की शिक्षा समिति सहित कई महत्वपूर्ण समितियों में अध्यक्ष रहे | करीब चार साल पहले प्रदेश के एक बड़े नेता से मतभेद के चलते पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफ़ा देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी | आम आदमी पार्टी नें उन्हें शाहदरा फल एवं सब्जी मंडी का चेयर मेन बना दिया था | चार दशक तक भाजपा की सियासत करने वाले बल्लन को आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली रास नहीं आई और पार्टी छोड़ने का मलाल उन्हें हमेशा रहता था | हालातों के चलते उन्होंने घर वापसी का इरादा किया | सांसद मनोज तिवारी उन्हें भाजपा में वापस लाने का लम्बे समय से प्रयास कर रहे थे |

पार्टी का एक धडा स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष महक सिंह को उत्तर पूर्वी जिला भाजपा का अध्यक्ष बनाना चाहता है | बल्लन और महक सिंह स्थानीय राजनीति में एक दूसरे के आमने सामने रहते हैं लिहाजा जब बल्लन को आभास हुआ उनके कट्टर विरोधी को भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है उन्होंने सियासी गोटी बिछाते हुए घर वापसी ही बेहतर समझी | इस मुहीम में मनोज तिवारी और विधायक अजय महावर की भूमिका भी किसी से छिपी नहीं है | दरअसल मनोज तिवारी और अजय महावर भी महक सिंह को जिलाध्यक्ष बनने देखना नहीं चाहते | हालांकि मनोज तिवारी और अजय महावर अपनी अपनी
पसंद के अलग अलग नाम लेकर चल रहे थे | मनोज तिवारी जहां जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला महामंत्री डॉ.यू.के.चौधरी को अध्यक्ष बनवाना चाहते है वहीं अजय महावर अपने समर्थक दिनेश धामा की पैरवी में लगे हैं | लेकिन राजकुमार बल्लन की वापसी के बाद अब ये समीकरण बदलते दिख रहे हैं | महक सिंह के विरोध में अब महावर मनोज तिवारी के साथ-साथ राज कुमार बल्लन का भी नाम जुड़ गया है | राज कुमार बल्लन को विपरीत हालात में भी समीकरण बदलने में माहिर माना जाता है | और राजकुमार बल्लन की घर वापसी के भी मतलब उनके समर्थक और विरोधी तलाशने में जुटे है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *