Home Breaking News CM नीतीश विनोद चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो क्या हुई बातचीत?...

CM नीतीश विनोद चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो क्या हुई बातचीत? सामने आया पुष्पम प्रिया चौधरी का बड़ा बयान

0
129

विनोद चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नीतीश तो क्या हुई बातचीत? सामने आया पुष्पम प्रिया चौधरी का बड़ा बयान

पुष्पम प्रिया से नीतीश की इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं. बुधवार को सीएम नीतीश दरभंगा पहुंचे थे. वहीं मुलाकात हुई थी.

पूर्व विधान पार्षद विनोद चौधरी के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बीते बुधवार (26 जुलाई) को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार की कट्टर विरोधी रहीं विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) का करीब तीन साल बाद नीतीश कुमार से आमना-सामना हुआ. नीतीश कुमार और पुष्पम प्रिया ने एक-दूसरे से बात की. दोनों में राजनीति को लेकर क्या बात हुई यह तो सामने नहीं आया लेकिन पुष्पम प्रिया से नीतीश की इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं.

गुरुवार (27 जुलाई) को पुष्पम प्रिया चौधरी ने मुलाकात की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- “परिवार का सदस्य और पिता के नेता होने के नाते आपका हमारे दरवाजे पर हमेशा स्वागत है. अपने साथी के श्राद्ध-कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका धन्यवाद. वे आपको बहुत मानते थे. उन्हें अच्छा लगा होगा.”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here